Monday, December 1, 2025
Google search engine
HomeBlogझारखण्ड की चुनाव प्रचार में अरूणधर दीवान ने संभाला मोर्चा

झारखण्ड की चुनाव प्रचार में अरूणधर दीवान ने संभाला मोर्चा

झारखण्ड की चुनाव प्रचार में अरूणधर दीवान ने संभाला मोर्चा

विधानसभा मांडू व बरही के बनाये गए प्रभारी

रायगढ़। चार राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक उथल पुथल तेज है। झारखंड में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं। भाजपा अभी अपने संगठन को चुस्त दुरूस्त करने में लगी हुई है। कुशल संगठनकर्ता व संगठन के प्रति एकनिष्ठ रहने वाले रायगढ़ भाजपा जिला महामंत्री अरूणधर दीवान ने झारखण्ड पहुचकर अपनी मोर्चा संभाला है। उनकी सक्रियता व अनुभव को ध्यान में रखकर भाजपा ने झारखण्ड के प्रमुख दो विधानसभा मांडू व बरही का जिम्मा सौपा है। जहां उन्हें अभी संगठन को चुस्त – दुरूस्त करने का कार्य कर रहे है। हजारीबाग जिला के मांडू विधानसभा व बरही विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जाता है कि मांडू विधानसभा से भाजपा के विधायक रहे जय प्रकाश ने पार्टी छोड़ कर कांग्रेस प्रवेश कर लिया है। जिससे भाजपा इस सीट को बेहद अहम मान रही है और यही वजह है कि फिर से इस सीट पर कमल खिलाने बेहद सधी हुई रणनीति के साथ भाजपा यहां चुनावी तैयारी में जुट गई है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की सत्ता में लौटने के बाद भाजपा के हौसले बुलंद हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राज्य की कमान सौंप कर भाजपा ने आदिवासी समुदाय को बड़ा संदेश दिया है। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा खासा उत्साहित है। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य झारखंड में कमल खिलाने भाजपा पूरी रणनीति के साथ जुट गई है। छत्तीसगढ़ के तमाम भाजपा नेताओं को झारखंड विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है।

झारखंड में बीजेपी बन सकती हैं सबसे बड़ी पार्टी

रायगढ़ जिला भाजपा महामंत्री अरूणधर दीवान के लंबी राजनीतिक अनुभव व लगातार झारखण्ड प्रवास से उन्होंने अपना अनुमान साझा करते हुए बताया है कि बीजेपी को 41.2ः वोट शेयर के साथ सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, सत्ताधारी जेएमएम को 18.2ः वोट शेयर मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 12.2ः और एजेएसयूपी को 9.2ः वोट शेयर मिल सकता है। अन्य दलों को 19.2ः वोट मिलने का अनुमान है। उन्होने आगे बताया कि अभी उनको दो विधानसभा में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई जिसको लेकर वो काफी गंभीर है और उनका मानना है कि दोनो सीट अगले चुनाव में सरकार बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। बिरही अभी कांग्रेस के पास है। वही मांडू के वर्तमान भाजपा विधायक जय प्रकाश पटेल लोकसभा में पार्टी छोड कर कांग्रेस से लोकसभा के प्रत्याशी बने थे। इस लिहाज से दोनो ही सीट को चुनौतीपूर्ण व महत्वपूर्ण मान रहे है।

नेतृत्व क्षमता में विस्तार की रणनीति

चुनावी जिम्मेदारी मिलने के साथ ही रायगढ़ जिले के महामंत्री अरूणधर दीवान झारखंड की दोनों सीट को लेकर बेहद गंभीर है। मांडू एवं बरही विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर रणनीति के साथ काम कर रहे हैं। पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। स्थानीय रणनीति बना कर भाजपा की विकासवादी सोच को आम जनता तक पहुंचाने में जुटे हैं। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो भाजपा छत्तीसगढ़ के दूसरी पंक्ति के युवा नेताओं को झारखंड विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी सौंप कर उनमें नेतृत्व क्षमता का विस्तार करना चाह रही है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical