Monday, December 1, 2025
Google search engine
HomeBlogशहरी गोठान में भर रहे प्लास्टिक का कचरा, इधर ट्रांसपोर्टनगर बन गया...

शहरी गोठान में भर रहे प्लास्टिक का कचरा, इधर ट्रांसपोर्टनगर बन गया है नया कचरा डंपिंग यार्ड

शहरी गोठान में भर रहे प्लास्टिक का कचरा, इधर ट्रांसपोर्टनगर बन गया है नया कचरा डंपिंग यार्ड


अंबेडकर आवास के रहवासी अब आन्दोलन की कर रहे तैयारी


जनकर्म न्यूज
रायगढ़। निगम प्रशासन व शहर सरकार द्वारा ट्रांसपोर्टनगर शहरी गोठान को प्लास्टिक हाऊस बना दिया गया है। वहीं गोठान से लगे आसपास के जमीन को कचरा डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। जिससे बीते तीन साल से यहां रहने वाले अंबेडकर आवास के रहवासियों का जीना मुहाल हो गया है। अब लोग शिकायत करके थे चुके हैं, समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की बात कर रहे हैं।
दरअसल ट्रांसपोर्टनगर बस स्टैंड परिसर में गरीब वर्ग के लोगों के लिए अंबेडकर आवास बनाया गया है। जहां सालों से लोग निवासरत हैं। ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में वैसे ही गंदगी का आलम रहता है। इसके बाद निगम प्रशासन व शहर सरकार ने वहां के लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं।
यहां एक शहरी गोठान है, जहां पहले गाय रहती थीं लेकिन अब पूरा गोठान शहर से निकले सिंगल यूज प्लास्टिक के कचरों से भर गया है। प्लास्टिक का निपटारा कर पाने में असमर्थ शहर सरकार ने इसे प्लास्टिक हाऊस बना दिया है। निगम प्रशासन के लिए इतना काफी नहीं था तो बीते तीन साल से इसके आसपास के बहुत बड़े भू-भाग को कचरा डंपिंग यार्ड बना दिया है। कचरे से निकलने वाले दुर्गंध और सडांध लोगों के घरों तक जा रहा है। वहीं इससे बीमारियां भी फैल रही है। क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार निगम में इसकी शिकायत की गई है। हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन का झुनझुना ही पकड़ाया गया है। उनकी मानें तो अब अगर जल्द से जल्द यहां से कचरा डंपिंग यार्ड नहीं हटता है तो शिकायत नहीं आन्दोलन होगा। जिसकी जवाबदारी शहर सरकार व निगम प्रशासन की होगी।


लोगों के स्वास्थ्य की नहीं है कोई चिंता
स्थानीय लोगों ने बताया कि शुरुआती दिनों में निगम द्वारा अंबेडकर आवास से काफी दूर खाद सेंटर के पीछे कचरा को डंप किया जा रहा था, जिससे उतनी तकलीफ नहीं हो रही थी, लेकिन कुछ माह बाद से कॉलोनी के सामने ही कचरे का पहाड़ खड़ा किया जा रहा है। रास्ते भर में गीला कचरा पसरा रहता है, जिससे चलना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं पहले यहां के गोठान में गाय नजर आती थीं, लेकिन संबलपुरी गोठान बनने के बाद निगम की टीम यहां से गायों को ले गई। अब यह गोठान वीरान हो गया है। जिससे निगम प्रशासन द्वारा यहां प्रतिबंधित प्लास्टिक को डंप कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
ट्रांसपोर्ट नगर में डंप कचरे का निराकरण करने के लिए वहां बाउंड्रीवाल कर रिसाइकल मशीन लगाया जाएगा। इसके लिए टेंडर हो चुका है और रायपुर की पार्टी को ठेका मिला है। एमआईसी की बैठक में सहमति के बाद वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया जाएगा।

  • अमरेश लोहिया
    ईई, नगर निगम
spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical