Monday, October 13, 2025
Google search engine
HomeBlogशिव कानन कॉलोनी में पानी निकासी की सुविधा नहीं, निगम व टाउन...

शिव कानन कॉलोनी में पानी निकासी की सुविधा नहीं, निगम व टाउन कंट्री प्लालिंग ने मूंदी आंखें

शिव कानन कॉलोनी में पानी निकासी की सुविधा नहीं, निगम व टाउन कंट्री प्लालिंग ने मूंदी आंखेंआधी-अधूरी सुविधाओं से शहर में क्यों और कैसे बन जा रही कालोनियांजनकर्म न्यूज
रायगढ़। बोईरदादर शालिनी स्कूल रोड स्थित शिव कानन कॉलोनी में पानी निकासी की सुविधा ही नहीं है। जिससे लोग यहां मकान लेकर बूरी तरह फंस गए हैं। बारिश का पानी नालियों, घर के बाहर सडक़ों में जाम हो रहा है लेकिन ना तो इसमें नगर निगम कुछ कर रहा है और ना ही टाउन कंट्री प्लालिंग के अफसर कोई ध्यान दे रहे हैं। शहर में आधी अधूरी सुविधाओं के साथ ऐसी कालोनियों को मंजूरी देने कारण लोग सवाल उठा रहे हैं।दरअसल शिव कानन कॉलोनी और कृष्ण वाटिका कॉलोनी दोनों जुड़ा हुआ है। जिस वक्त इन कॉलोनियों का निर्माण हो रहा था तो यह सौदा हुआ था कि शिव कानन में रहने वाले लोगों के घरों का पानी कृष्ण वाटिका से होकर निकलेगा, लेकिन कृष्ण वाटिका के कॉलोनाइजर ने किसी कारणवश पानी निकासी की इस व्यवस्था को बंद कर दिया है। जिससे लोगों के घरों का पानी कॉलोनी के एक हिस्से में एकत्रित होते हुए अब डबरी बन गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वो बीते तीन साल से इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों और दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वो अपने कॉलोनाइजर से बात करते हैं तो खुद से इसका समाधान निकालने की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। चूंकि वर्तमान में डेंगू का समय है और नाली सहित बारिश का पानी कॉलोनी में जाम हो रहा है तो क्षेत्रवासी भयभीत हैं। उनका कहना है कि वो यहां घर लेकर फंस गए हैं। अब उनके पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन और नगर निगम भी उनकी नहीं सून रहा है। जिससे अब कॉलोनीवासियों में आक्रोश भी नजर आ रहा है।एक विकल्प मिला था उसे भी कर दिया बंद
कॉलोनीवासियों ने बताया कि पूर्व में भी कृष्ण वाटिका की ओर से इनके पानी निकासी के रास्ते को बंद कर दिया गया था। तब शिव कानन कॉलेनी के लोगों ने तत्कालीन निगम कमिश्नर आशुतोष पांडेय से मिल कर उन्हें समस्या से अवगत कराया था। तब कमिश्नर द्वारा मौका मुआयना कर उक्त रास्ते को खुलवाया गया था। अधिकारी के ट्रांसफर के बाद फिर से उक्त रास्ते को बंद कर दिया गया।कालोनाइजर और भू माफियाओं का राज
रायगढ़ में अफसरों की शह पर कालोनाइजर और भू माफियाओं का राज है। मेडिकल कॉलेज रोड हो या जूटमिल का एरिया,शहर में हर तरफ तेजी से सरकारी जमीन पर फर्जीवाड़ा कर अतिक्रमण किया जा रहा है। वहीं कालोनाइजर वैध अवैध जमीन पर आधी-अधूरी सुविधाओं के साथ कॉलोनी तैयार कर रहे हैं लेकिन निगम,राजस्व व टाउन कंट्री प्लानिंग के अफसर सब कुछ ऑल इज वेल बताकर आंख मूंद ले रहे हैं और परेशान शहर के लोग हो रहे हैं। जनदर्शन में आने वाली ऐसी शिकायतों पर भी कोई सुनवाई नहीं है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical