Monday, October 13, 2025
Google search engine
Homeछत्तीसगढ़रायगढ़ की "केक गर्ल आर्या श्रीवास्तव" जिओ वर्ल्ड में अंनत अंबानी के...

रायगढ़ की “केक गर्ल आर्या श्रीवास्तव” जिओ वर्ल्ड में अंनत अंबानी के शादी में रही है लजीज पकवान का जायका

रायगढ़।

रायगढ़ जिले को कला संस्कार धानी की नगरी के नाम से जाना पहचाना जाता है। यहां जुड़े कलाकार देश विदेशों में को एक नई पहचान दिलाए है। जिसकी ख्याति विश्व पटल पर है। कला संस्कार से परिपूर्ण शहर में केक गर्ल के नाम से चर्चित शेफ आर्या श्रीवास्तव भी एक कदम आगे बढ़ाते हुए रायगढ़ को एक नई पहचान दिला रही है। जिसमे देश के मशहूर रिलायंस इंडिया के चेयरमैन अनिल अंबानी के बेटे अंनत अंबानी की शादी में इंटेलियना से लेकर लजीज पकवान का जायका मेहमानों को उपलब्ध करा रही है। जिसकी चर्चा देश भर में होने लगीं है।

गौरतलब हो कि अंनत अंबानी की शादी देश से लेकर विश्व मे मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की धूम हैं। यह शादी लगभग छह महीने तक चली। शादी और शादी से पहले हुए कार्यक्रमों में बॉलीवुड सहित देश-दुनिया के उद्योग जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। राधिका मर्चेंट के साथ अनंत की शादी ने अंबानी परिवार और उनके ब्रांड रिलायंस की तरफ पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। यह दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक है। बहुत से भारतीय करोड़पति और अरबपति विदेश में शादी करते हैं। लेकिन,यह विवाह सबसे अलग है। इस शादी में शामिल होने के लिए भारत और विदेश के राजनीति, बिजनेस, फिल्म जगत और खेल से जुड़ी कई नामचीन हस्तियां आ रही हैं। विवाह में मेहमानों के स्वागत में कई देसी और इंटरनेशनल डिशेज को पेश किया जाएगा जिनको तैयार करने के लिए वर्ल्ड फेमस खानसामे भी जुटे थे। खानसामे में रायगढ़ की केक गर्ल आर्या का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है। कलनरी आर्ट की छात्रा आर्या भी यहां विभिन्न तरह के डिस का जायका मेहमानों के लिए तैयार कर रही है, उनके साथ उनकी टीम भी है। इससे पहले जाम नगर के कार्यक्रम में भी 5 दिन तक विभिन्न स्तर में विभिन्न कार्यो को पूरा की थी। यहां यह भी बताया जाना लाजमी होगा कि कालेज ट्रेनिंग के दौरान संजय दत्त के पब पर भी मॉकटेल का जबरदस्त कलेक्शन प्रस्तु की थी। बहरहाल इस शादी की जितनी तारीफ़ हो रही है उसमें पकवानों का भी हो रहा है।

शादी के मेन्यू में 2500 से ज्यादा डिशेज

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में होने वाली इस शादी को लेकर जोरों शोरों से तैयारियां चल रही है यहां आने वाले मेहमानों को इस शादी में 2500 से ज्यादा देसी और इंटरनेशनल व्यंजन परोसे गया है।इन डिशेज को तैयार करने की जिम्मेदारी अलग-अलग फूड वेंडर्स को दी गई है इसके साथ ही 10 से ज्यादा इंटरनेशनल शेफ इस शाही शादी के लिए स्पेशल और इंटरनेशनल फूड आइटम्स तैयार कर रहे हैं।

कौन है केक गर्ल आर्या

रायगढ़ के जयंत श्रीवास्तव की बेटी आर्या बचपन से ही घर मे खाना खाजना यानी खाना बनाने और खिलाने की शौकीन थी यह समय के साथ बढ़ता गया। इस बीच वह पढाई डीपीएस तथा आगे की पढ़ाई को जिंदल स्कूल एवं कालेज में पूरा की। जिसमें उन्होंने कलनरी आर्ट सब्जेक्ट को चुना है। कालेज की ओर से कई मशहूर शादियों तथा पार्टी में ग्रुप के साथ लज़ीज़ व्यंजन की बगिया भी सजा चुकी है। इस बीच लॉक डाउन के कठीन दौर वर्ष 2022 में 31 दिसंबर को सवा लाख रुपये का केक बनाकर बेचकर नया मुकाम कृतिमान के साथ खड़ा की है। तब से शहर वासी आर्या को केक गर्ल की उपाधि दिए, इसी नाम से लोग जानने पहचानने लगें है।

दिसंबर में जाएगी न्यूजीलैंड में बेखरेगा व्यंजनों की बगिया

केक गर्ल आर्या से चर्चा में जानकारी मिली कि वह आगामी 7 माह बाद न्यूजीलैंड में होने वाले डिस फेस्टिवल में हिस्सा लेंगी। यानी दिसंबर माह में वह सात समंदर पार पकवानो की बगिया को सजायेगी। फिलहाल अंबानी की शादी तथा न्यूजीलैंड के कार्यक्रम में शिरकत के आमंत्रण से ही शहर वासी गौरवशाली बता रहे है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical