HomeBlogरायगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव: *दावेदारों की सक्रियता तेज, गुटीय समीकरणों पर भी...

रायगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव: *दावेदारों की सक्रियता तेज, गुटीय समीकरणों पर भी नजर

रायगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव: *दावेदारों की सक्रियता तेज, गुटीय समीकरणों पर भी नजर

आरिफ हुसैन, राकेश तिवारी, शुभम सिंह, अभिषेक यादव, संजना श्रीवास, दुर्गा मालाकार, आशीष मिश्रा, बलराम कुर्रे, नितेश ठेठवार सहित दर्जनों है उम्मीदवार

रायगढ़। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव 2026 को लेकर रायगढ़ में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रदेश स्तर पर 30 अगस्त से 29 सितंबर तक ऑनलाइन मतदान की प्रक्रिया चल रही है। रायगढ़ शहरी एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष पद तक के लिए दावेदारों ने संगठन के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के बीच संपर्क बढ़ा दिया है। ऑनलाइन मतदान के चलते प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार अब सोशल मीडिया के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में पात्र सदस्य अलग – अलग संगठनात्मक पदों के लिए मतदान कर रहे हैं। चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष जैसे पद शामिल हैं। इस बार ब्लॉक अध्यक्ष का प्रत्यक्ष चुनाव भी होना है, जिससे चुनावी मुकाबला जमीनी स्तर तक पहुंच गया है।

इनके बीच है मुकाबला

रायगढ़ की स्थानीय राजनीति में भी इस चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं और उनके समर्थक युवा चेहरों के बीच समीकरणों की चर्चा है। कौन-सा वरिष्ठ नेता किस प्रत्याशी के साथ खड़ा है और किस युवा चेहरे को आगे बढ़ाना चाहता है, यह देखना बाकी है। रायगढ़ जिले के स्तर पर जिला अध्यक्ष शहर हेतु आरिफ हुसैन, राकेश तिवारी, शुभम सिंह, संजना श्रीवास व अभिषेक यादव सहित दर्जनों उम्मीदवार है l वही रायगढ़ जिलाध्यक्ष ग्रामीण पद हेतु दुर्गा मालाकार व आशीष मिश्रा सहित कई नाम है l इसी क्रम मे रायगढ़ विधानसभा स्तरीय अध्यक्ष पद हेतु बलराम कुर्रे व नितेश ठेठवार सहित कई युवा नेता अपनी किस्मत आजमाना चाहते है l इस प्रकार दावेदारों कि लम्बी सूची बन रही है l देखना है स्कूटनी के बाद कितने उम्मीदर और कौन कौन मैदान मे टिक पाएंगे l इसके आलावा अन्य अलग-अलग पदों के लिए दावेदारों की सक्रियता बढ़ रही है। सूत्रों की माने तो जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रत्याशियों से संबंधित संगठनात्मक गतिविधियां और साक्षात्कार की प्रक्रिया की जानकारी जल्द सामने आने वाली है।

गुटों की पसंद से बन रहा चुनावी माहौल

युवा कांग्रेस का चुनाव केवल पद पाने की लड़ाई नहीं, बल्कि कांग्रेस के भीतर भविष्य के युवा नेतृत्व को लेकर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेष सूत्रों की माने तो प्रमुख नेताओं को गोटिय राजनीति से दूर रहने की हिदायत दी गई है l ताकि गुटबाजी व टकराव की स्थिति से संगठन को नुकसान ना हो l फिर भी सामान्य कार्यकर्ताओं के मन में उत्सुकता बना हुआ है कि जयंत ठेठवार, राकेश पाण्डेय, सलीम नियारिया, आशीष जयसवाल, शाखा यादव, अनिल शुक्ला जैसे अनेक दिग्गज नेताओं के एक एक शब्दों पर पैनी नजर लगाए हुए है कि उनका समर्थन किसके साथ है l

ऑनलाइन वोटिंग बनेगी निर्णायक

इस बार चुनाव की सबसे बड़ी खासियत ऑनलाइन मतदान है। जिले में हजारों युवा सदस्य मतदान के पात्र हैं और उम्मीदवार सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपने पक्ष में समर्थन जुटा रहे हैं। 29 सितंबर तक चलने वाली मतदान प्रक्रिया के बाद परिणाम सामने आएंगे।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

4 सौ करोड़ के बजट का सपना, फागिंग मशीनें सुधारने में निगम नाकाम

4 सौ करोड़ के बजट का सपना, फागिंग मशीनें सुधारने में निगम नाकाम 48 वार्डों के लिए पहले ही महज 16 मशीनें, 8 खराब; बारिश...