शिक्षक दिवस पर विशेष शिक्षकों का सम्मान, दिव्यांग बच्चों को बांटी खुशियां

बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं ने विशेष शिक्षकों को पेन, गमछा एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित
रायगढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष शिक्षा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे शिक्षकों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।
उन्नायक सेवा समिति द्वारा संचालित उम्मीद विशेष विद्यालय, नई उम्मीद एवं समर्थ कम घरौंदा के विशेष शिक्षकों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष शिक्षक राजेश यादव, ज्योतिष यादव, सुनील यादव, ललिय भोई, आशीष विश्वास, विकासनंद उपाध्याय, विनोद साहू, कमलेश्वरी ध्रुव, श्रीमती सविता, जयंती पटेल, लिलेश्वरी साहू, अंजली वर्मा, खुशबू यादव, केशर भोई, श्वेता चौहान एवं रुक्मणी बरेठ को पेन, गमछा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेन्द्र सिंह यादव, जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ संजय कुमार दास सहित शारद पाण्डेय, अजीत पटेल, डी.पी. पटेल, महेश पटेल, कौशल सिंह राजपूत, निशांत चौबे, वैभव मिश्रा, के.पी. मिश्रा, उपेन्द्र सतपथी, संतोष ठाकुर, उमेश गुप्ता एवं जी.एस. चंद्रा सहित विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांग एवं मूक-बधिर बच्चों के बीच चिप्स एवं चॉकलेट का वितरण कर उनके साथ खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बनी।
कार्यक्रम का मंच संचालन रुपाली रवानी ने किया। समापन अवसर पर संस्था संचालक श्री सिद्धांत शंकर मोहन्ती ने कार्यक्रम में उपस्थित विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्तागण एवं संस्था प्रभारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विशेष बच्चों के जीवन में शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रकाश पहुंचाने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।




