HomeBlogढिमरापुर चौक में सड़क हादसे में युवती की मौत, खराब सड़क को...

ढिमरापुर चौक में सड़क हादसे में युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश

ढिमरापुर चौक में सड़क हादसे में युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश

कीचड़ और फिसलन बनी हादसे की वजह? सड़क की बदहाली पर उठे सवाल, स्थायी समाधान की मांग


रायगढ़। शहर के ढिमरापुर चौक क्षेत्र में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक के साथ-साथ सड़क की स्थिति को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती स्कूटी से जा रही थी तभी वह कीचड़ युक्त सड़क में फिसल गई और ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए युवती के पार्थिव देह को पिकअप वाहन के माध्यम से अस्पताल रवाना किया गया।


हादसे के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ढिमरापुर क्षेत्र की सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में है और सड़क पर बने गड्ढों तथा आवागमन की अव्यवस्था को लेकर लगातार आवाज उठाई जाती रही है। लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि सड़क की खराब स्थिति दुर्घटनाओं का एक कारण हो सकती है। हालांकि इस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।
आज हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर शहर की सड़कों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत और यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए।
लोगों का आक्रोश इस बात को लेकर भी है कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर यदि पहले से शिकायतें और आवाजें उठती रही हैं, तो भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी समाधान क्यों नहीं किया जाता.?
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना के कारणों और अन्य तथ्यों का स्पष्ट खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

रविवार को सड़क हादसों ने छीनी दो जिंदगियां, शहर की यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

रविवार को सड़क हादसों ने छीनी दो जिंदगियां, शहर की यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल उर्दना मार्ग में स्कूटी फिसलने से महिला भारी वाहन की...