शहर के मध्य रिहायशी इलाके में घुसी 18 चक्का उड़ीसा नंबर की ट्रेलर वाहन, स्कूली बच्चों को आने-जाने में हो रही परेशानी, लग रहा है जाम



रायगढ़ शहर के मध्य केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड से लाल टंकी जाने वाले रोड पर 18 चक्का उड़ीसा नंबर की लोड वाहन यातायात विभाग के सारे नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शहर के अंदर घुस गई है और मौके पर ड्राइवर फरार दिखाई पड़ रहा है जिसकी वजह से सुबह से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रायगढ़ शहर में पिछले कुछ महीनो से लगातार नो एंट्री में वाहनों का आवाजाही आम बात हो गई है पर शहर के मध्य इस प्रकार वाहन का घुस जाना वाकई चिंतनी विषय है यदि यह वाहन इतनी सकरी गली में किसी के घर या दुकान में घुस जाती तो किसी भी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। यातायात विभाग द्वारा कार्यवाही न करने से दिन पर दिन इनके हौसले बुलंद होते जारहे हैं।




