Tuesday, March 3, 2026
Google search engine
HomeBlogजिस तरह से गाइडलाइन दरों में वृद्धि होनी चाहिए, 2017 से उसे...

जिस तरह से गाइडलाइन दरों में वृद्धि होनी चाहिए, 2017 से उसे तरीके से नहीं हुआ था – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जिस तरह से गाइडलाइन दरों में वृद्धि होनी चाहिए, 2017 से उसे तरीके से नहीं हुआ था – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन खरीद–फरोख्त के लिए जारी नई कलेक्टर गाइडलाइन दरों में भारी बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कई जिलों में गाइडलाइन दरों में 100% तक वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह बढ़ोतरी लगभग 800% तक पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गाइडलाइन दरों को लेकर अभी भी विभागीय मंथन जारी है और जरूरत पड़ने पर सरकार इसमें पुनर्विचार करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद से जमीन की गाइडलाइन दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी, जबकि नियमों के अनुसार हर साल इन दरों में संशोधन होना चाहिए। उन्होंने बताया कि गाइडलाइन बढ़ने के कई सकारात्मक पहलू भी हैं, परंतु वे अभी जनता के सामने उतने स्पष्ट रूप से नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि नई दरों से आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा होती है तो सरकार स्थिति की समीक्षा करेगी और लोगों को राहत देने के विकल्पों पर गंभीरता से विचार करेगी।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical