राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वृहद गृह संपर्क अभियान नवंबर माह में
अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से परिचय कराना एवं सामाजिक एकता एवं समरसता स्थापित करना
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अक्टूबर 2025 से अक्टूबर 2026 तक शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। शताब्दी वर्ष के अंतर्गत प्रत्येक माह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । इसी कड़ी में सर्वप्रथम 2 अक्टूबर को पूरे भारतवर्ष में भव्यता के साथ विजयदशमी उत्सव मनाया गया। आज से 100 वर्ष पूर्व 1925 में विजयदशमी के दिन ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी ।रायगढ़ नगर के साथ-साथ पूरे देश के नगरों में स्वयंसेवकों के द्वारा विशाल पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। और इसी योजना में नवम्बर माह में होगा गृह संपर्क अभियान। जिसके अंतर्गत 6 नवम्बर से 30 नवम्बर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता पहुंचेंगे, प्रत्येक हिंदू घर तक। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य होगा सर्व हिन्दू समाज के प्रत्येक गृह मे निवासरत बन्धुओ को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से परिचय कराना एवं सामाजिक एकता एवं समरसता स्थापित करना। इस गृह संपर्क अभियान के योजनानुसार माँ भारती का छाया चित्र एवं संघ साहित्य का प्रत्येक गृह में वितरण किया जाएगा।




