Tuesday, October 14, 2025
Google search engine
HomeBlogशासन के पर आदेश जिला जेल में मनेगा कड़ी सुरक्षा के बीच...

शासन के पर आदेश जिला जेल में मनेगा कड़ी सुरक्षा के बीच रक्षा बंधन का पर्व, तैयारी में जुटी प्रबंधन

शासन के पर आदेश जिला जेल में मनेगा कड़ी सुरक्षा के बीच रक्षा बंधन का पर्व, तैयारी में जुटी प्रबंधन

रायगढ़। जेलों में कैदियों और बंदियों को उनकी बहने इस साल बैगेर किसी बाधा के जेल में आकर राखी बांध सकेंगी। रक्षाबंधन के अवसर पर 9 अगस्त को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक राखी बांधने और मुलाकात का समय मिलेगा। जिसमे 100 ग्राम सुखी मिठाई साथ ले जा सकेंगी इसके साथ ही 10 मिनट मिलने के लिए आरक्षित रखा गया है। यह पूरी प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच होगा।
जेल प्रशासन ने जेल अधीक्षकों और जेलरों को आदेश जारी किया गया है। इसमें रक्षा बंधन के अवसर पर किए जाने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने कहा गया है।
नियमानुसार राखी बांधने के आने वाली बंदियों- कैदी के बहनों एंव महिला बंदी के भाईयों और परिजनों का नाम लिखा जाएगा। इसके बाद वे जेल के नियमों के तहत विधिवत राखी एवं मिठाई के साथ अंदर आकर तय बरामदे के परिसर में रक्षाबंधन की राखी बांधेगी। इस दौरान वे अपने भाई से 10 मिनट तक बातचीत कर सकेगी। इसके अलावा बात करने के लिए जो परिवार रक्षा बंधन में जेल नही वीडियो कालिंग भी करवाई जाएगी ताकि पर्व की खुशियां बरकरार रहे।देखा जाए तो जिला जेल में 50 महिला बंदी है, जिनके साथ 4 छोटे बच्चे भी जबकि 705 पुरूष बंदी है। इस लिहाज से सुरक्षा व्यवस्था काफी अहमियत रखती है। इसके लिए आने वाले दिनों में जेल के बाहर बेरीकेड के साथ जेल पहरी जिला पुलिस बल की टीम भी सुरक्षा कर दायरे में सुरक्षित वातावरण बनाएंगे।
बहरहाल रक्षाबंधन के लिए जिला जेल प्रशासन अब पूरी तैयारी में जुट चुकी है,ताकि माकूल व्यवस्था बन सके एवं सुरक्षा भी चाक चौबंद हो सके।

10 मिनट मिलेगा बंद भाइयों को राखी बांधने का समय

जेल में बंद भाइयों को बहने राखी के लिए पंजीयन होने वे बारी- बारी अंदर प्रवेश की प्रकिया को पूरा करेंगे। जिसमे संख्या अधिक होने पर वे जत्था के रूप में यानी एक साथ दस के क्रम में जाएंगे। ततपश्चात राखी के लिए बहनों को जेल के अंदर कंपाउंड में 10 मिनट का समय देगी। इसके अलावा सूखे मठाई को अंदर ले जाने की अनुमति दी जाएगी।

पुलिस टीम और सुरक्षा के लिए कैमरे से ही होगी निगरानी

हाल ही में घटित कोरबा जेल ब्रेक की घटना ने प्रदेश स्तर मर हड़कंप मचाकर रख दिया है। जेल विभाग आरोपितों के हौसले कारनामे से सकते है। इस बीच यह घटना होने से सभी जेल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर रायगढ़ जिला जेल प्रबंधन द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त बल की मांग किए है। बताया जा रहा है जूटमिल के साथ पुलिस लाइन से कुल 12 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। इसके अलावा तीसरी आंख कैमरे की निगरानी हर गतिविधि पर रहेगी।

क्या कहती है जेल अधीक्षक

शासन के निर्देश पर जेल में रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। पूरे गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। सुरक्षा के लिए जिला पुलिस अधीक्षक के लिए पुलिस बल की भी मांग की गई हैं। सुबह से रक्षा बंधन के लिए भाई बहन आ सकते है और जेल में बंद महिला- पुरूष बंदी को राख़ी पहना सकेगी।

शोभा रानी, जेल अधीक्षक रायगढ़

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical