कांग्रेस के अधिकांश वार्डो में भेजा गया सिंगल नाम पैनल में, जहां अधिक वहां मंथन
कांग्रेस पार्टी के संभावित उम्मीदवारों की पहली सूची 26 जनवरी तक जारी होने की उम्मीद
सिंगल पैनल वार्ड मे 3, 5, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15 तक 30 से 32, 38, एवं 44 से 48 तक हैं

निकाय चुनाव प्रचार जोर- शोर से आरंभ होकर पूरे शबाब पर है। संभावित उम्मीदवार पार्टी से टिकट लाने एड़ी चोटी का दमखम दिखाने में भी कोई कोर कसर नई छोड़ रहे है। हर स्तर में मजबूत परिस्थितियों में नजर आ रहे है। कमोबेश भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टी में यह हालात है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी में 30 से अधिक वार्डो में सिंगल नाम पैनल बनाकर पार्टी पदाधिकारी को प्रेषित किए है।
आदर्श आचार प्रभावशील होकर चुनाव की उद्घोषणा हो गई। निर्वाचन आयोग के साथ साथ पार्टी के संभावित उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक भी निकाय चुनाव के लिए नामो का पैनल अपने साथ जिला कांग्रेस से ले गए। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक कई नेताओं के टिकट भी फाइनल हो चुकी है चूंकि औपचारिक घोषणा शेष है। देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी द्वारा जिन वार्डो में सिंगल नाम सामने आए है वहां से उम्मीदवार की पहली जारी कर सकती है यह सूची 25 जनवरी की देर शाम तक आने की प्रबल संभावना है। इसमें ऐसे कई वार्ड है। सिंगल पैनल वार्ड मे 3, 5, 7, 8, 9, 11, 13 से 15 तक 30 से 32, 38, एवं 44 से 48 तक हैं । दूसरी सूची में अंतिम नाम होने की कयास है उक्त वार्डो में ज्यादा उम्मीदवार होने पर विलंब की आशंका है हालांकि कांग्रेस पार्टी द्वारा सूची नाम के अनुसार नेताओं की बैठक और जमीनी स्तर मे मतदाता से पकड़ ही उन्हें टिकट की ओर अग्रसर करेगा। बहरहाल उम्मीद के सहारे संभावित उम्मीदवारों के माथे में चिंता टिकट की बढ़ चुकी है। इसके अलावा जिन नेताओं को टिकट नही मिला वे निर्दलीय चुनाव लड़ने की मंशा तक जाहिर कर चुके है। यह बगावती तेवर भी खेल बिगड़ कर खेला कर सकती है।
वार्ड 26, 27, और 28 में सबसे ज्यादा माथापच्ची
कांग्रेस के कई वार्डो में अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फार्म लिए है। इसके अलावा वे प्रबलता से दावेदारी भी कर रहे है। वार्ड में जोर शोर से प्रचार भी कर रहे है। जिसमें 28 नंबर वार्ड मे 5 उम्मीदवार नजर रहे है इसमें निवर्तमान पार्षद राकेश तालुकदार भी है। पिछड़ा वर्ग पदाधिकारी देव साहू ने भी ताल ठोकी है। पूर्व निर्दलीय उम्मीदवार अक्षय कुलदीप भी प्रबलता के साथ खड़े है , इसी तरह 27 नंबर में बरखा सिंह के अलावा अन्य कई दावेदार सामने आए है। यही वजह है कि चक्रधर नगर क्षेत्र के 26, 27, 28 में पार्टी को ज्यादा माथापच्ची करना पड़ रहा है।
वर्जन
हमारी पार्टी रीति नीति के हिसाब से संभावित उम्मीदवारों की पैनल बनाकर विचार विमर्श करने के उपरांत टिकट देगी। पार्टी का कार्यकर्ता प्रथमिकता के तौर पर रहेगा। शहर के 48 वार्डो में कई वार्ड में सिंगल नाम है। जहाँ ज्यादा है वहां प्रदेश कमेटी निर्णय लेगी।
अनिल शुक्ला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रायगढ़ शहर




