Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeBlogमहावीर गुरुजी ने पुत्र रमेश के लिए भाजपा में पेश की महापौर...

महावीर गुरुजी ने पुत्र रमेश के लिए भाजपा में पेश की महापौर प्रत्याशी की दावेदारी

महावीर गुरुजी ने पुत्र रमेश के लिए भाजपा में पेश की महापौर प्रत्याशी की दावेदारी, राजनीतिक हलचल शुरू

मैं रायगढ़ के विकास और नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हूं रमेश

रायगढ़ : आगामी नगर निगम चुनावों के मद्देनजर भाजपा सेलंबे समय से जुड़े महावीर गुरुजी के पुत्र रमेश चौहान ने ने महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। रमेश ने आज अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा की।
महापौर चुनाव में इस बार प्रत्यक्ष रूप से आमजन मतदान देकर चयन करेगी। इस वजह से कड़ी प्रतिस्पर्धा की संभावना नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए नजर आ रही हैं। कई दावेदार मैदान में उतर कर दावेदारी प्रस्तुत किए है। जिससे इस बार का चुनाव रोमांचक और महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है।
इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर गुरुजी के पुत्र रमेश के दावेदारी से हलचल मच गई है। रमेश वर्ष 1996 से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहा है। वर्ष 1998 में रायगढ़ नगर अनु.जाति मोर्चा महामंत्री का दायित्व निभाया चुका है। रमेश का छोटा भाई स्व. कुंवर सिंह चौहान जो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक के पद का दायित्व निभा चुका है। इसके अलावा उनके पिता महावीर गुरुजी लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए है। जिसमे जिलाध्यक्ष भाजपा अनु. जाति मोर्चा जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनु जाति मोर्चा रायपुर छत्तीसगढ़, सदस्य अनु.जाति विकास प्राधिकरण रायपुर छत्तीसगढ़, वही वर्तमान में चौहान समाज रायगढ़ जिलाध्यक्ष हैं। चौहान समाज का प्रमुख होने के नाते आवेदक के परिवार का समाज में गहरी पैठ भी है।
रमेश का पूरा परिवार 30 वर्षों से लगातार भारतीय जनता पार्टी का निष्ठा पूर्वक कार्य करते आ रहा है। यही वजह है कि अब वे खुलकर पिता की राजनीतिक दांव पेंच और पार्टी में समर्पण की भावना के मद्देनजर भाजपा से टिकट की दावेदारी पेश की है इससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर चलने लगा है।इधर
रमेश ने कहा, “मैं रायगढ़ के विकास और नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हूं। यदि मुझे यह जिम्मेदारी मिलती है, तो मैं शहर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का पूरा प्रयास करूंगा। इसके अलावा भाजपा के स्थानीय नेताओं ने की दावेदारी का समर्थन करते हुए उन्हें एक मजबूत और जनहितैषी नेता बताया है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical