Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeBlogशिक्षक सुदर्शन ने पुत्री सूदीक्षा के जन्मदिन पर जेवरीडीह स्कूल में कराया...

शिक्षक सुदर्शन ने पुत्री सूदीक्षा के जन्मदिन पर जेवरीडीह स्कूल में कराया नेवता भोज

शिक्षक सुदर्शन ने पुत्री सूदीक्षा के जन्मदिन पर जेवरीडीह स्कूल में कराया नेवता भोज

रायगढ़। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद शासन ने स्कूलों में भोजन गुणवत्ता और अपने पन लाने के लिए जन्मदिन व अन्य मौके पर नेवता भोज कराए जाने की अपील किए थे। इसके बाद आमजन से लेकर खास वर्ग नेवता भोज करवा रहे है इस क्रम में शासकीय प्राथमिक शाला जेवरीडीह व छोटे भण्डार को संयुक्त रूप से नेवता भोज दिया गया ।
शिक्षक सुदर्शन सिदार व उनकी धर्मपत्नी पुष्पलता सिदार (शिक्षिका) दोनों के द्वारा अपनी पुत्री सुदीक्षा के जन्मदिवस पर शास.प्रा.शाला छोटे भण्डार , जेवरीडीह तथा आंगनबाड़ी के बच्चों को भी न्यौता भोजन कराया गया अपने परिवार के साथ स्कूल पहुंचे और स्कूल के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया और बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराया इसमें अण्डा,दाल, मिठाई, केला, टमाटर चटनी, पापड़, सलाद व पोषक आहार खिलाए । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पोषण शक्ति के तहत स्कूल के बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से न्योता भोज को मध्याह्न भोजन योजना में शामिल किया गया है जिससे लोगों द्वारा जन्मदिन,वैवाहिक समारोह, गृह प्रवेश या अन्य किसी खुशी के मौके पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज कराया जाता है शासन के नियमानुसार विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश पटेल के दिशा-निर्देश ,एबीओ मनीष सिन्हा और बीआरसी शैलेन्द्र मिश्रा और संकुल प्रभारी प्राचार्य सुंदर लाल सिदार के मार्गदर्शन से बच्चों को न्यौता भोजन कराया है छोटे भण्डार के प्रधान पाठक सरोजनी चौहान व जेवरीडीह के प्रभारी प्रधान पाठक भुवनेश्वर सिदार ने सुदीक्षा बेटी को जन्मदिवस पर शुभाशीष व बधाई दी तथा बच्ची की उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सिदार दम्पत्ति का आभार व्यक्त किया।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical