Monday, March 9, 2026
Google search engine
HomeBlogट्रेनों की चाल से यात्री हुए बेहाल, निर्धारित समय से घंटों देरी...

ट्रेनों की चाल से यात्री हुए बेहाल, निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही ट्रेनें

ट्रेनों की चाल से यात्री हुए बेहाल, निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही ट्रेनें

रायगढ़/ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत यात्री सुविधा में विस्तार एवं ट्रेनों में सुधार के मद्देनजर तीसरी रेल्वे लाईन के बाद अब चौथी रेल लाईन का कार्य भी लगभग 70 प्रतिशत पूर्णतया की और है।बावजूद इसके ट्रेनों की चाल में कोई व्यापक सुधार नहीं हो सका है।स्थिति यह है कि रायगढ़ से होकर गुजरने वाली लगभग सभी यात्री ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं,।तो वही दूसरी और हर दूसरे तीसरे दिन ट्रेनों के रद्द होना भी मुसीबत बढ़ा रहा है।जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते कुछ समय से ऐसी स्थिति लगातार देखने को मिल रही है कि शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो जब ट्रेनें समय पर रायगढ़ स्टेशन पहुंच रही हों।

घंटों देरी से चल रही ट्रेनें

गौरतलब हो कि रायगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली कई प्रमुख यात्री ट्रेनें लगातार विलंब से चल रही हैं। कुछ ट्रेनों की देरी एक-दो घंटे तक सीमित नहीं रहती, बल्कि कई बार यह देरी सात से आठ घंटे तक पहुंच जाती है। इससे यात्रियों की परेशानी में इजाफा तो होता ही है।साथ ही कई मर्तबे ट्रेनों की लेटलतीफी से आवश्यक कार्य से भी वे चूक जाते है।विशेषकर लंबी दूरी की ट्रेनों में देरी होने से यात्रियों को अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कई यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे असुविधा और बढ़ जाती है।बीते कल की ही बात करे तो सुबह साढ़े 7 बजे रायगढ़ पहुंचने वाली समरसता एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 8 घंटे लेट पहुंची।इसी तरह बक्सर बिलासपुर अपने निर्धारित समय से 8 घंटे लेट पहुंची।

ट्रेनों की लेट लतीफी पर एक नजर
ट्रेन का नाम निर्धारित समय रायगढ़ पहुंच
समरसता एक्सप्रेस सुबह 7 बजे दोपहर 1:45
बक्सर बिलासपुर दोपहर 3 बजे रात 11:00
मेमो लोकल दिन 1: 5 शाम 4:45
अहमदाबाद सुबह 8:35 दोपहर 1:10
आजाद हिंद सुबह 6:46 10:00
आरा दुर्ग दोपहर 2:15 शाम 6:00
टाटा नगर इतवारी दोपहर 4:10 शान 6:15

मेमो लोकल की चाल बनी परेशानी

नजदीकी यात्रा को लेकर मेमो लोकल का यात्रियों को बड़ा सहारा था।जिसमें प्रतिदिन रायगढ़ से ही हजारों यात्री अपने कार्यालयीन ,व्यवसायिक कार्य को लेकर रोजाना यात्रा करते है।परन्तु अन्य ट्रेनों के साथ अब मेमो लोकल की भी रफ्तार समय के साथ धीमी हो चली है।जिस से हजारों लोग रोजाना अपने कार्य में निर्धारित समय पर पहुंचने से चूक रहे है।ट्रेनों के लगातार विलंब से चलने का असर सबसे अधिक आम यात्रियों पर पड़ रहा है। नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और दूर-दराज की यात्रा करने वाले यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं कई यात्रियों की अन्य आवश्यक योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical