Wednesday, October 15, 2025
Google search engine
HomeBlog6 महीने बाद भी प्लेसमेंट ठेका नहीं कर पा रहा निगम प्रशासन,...

6 महीने बाद भी प्लेसमेंट ठेका नहीं कर पा रहा निगम प्रशासन, बैठक में विवाद


6 महीने बाद भी प्लेसमेंट ठेका नहीं कर पा रहा निगम प्रशासन,बैठक में विवाद


दोषी अफसर व कर्मचारियों पर कार्रवाई की हुई मांग


जनकर्म न्यूज
रायगढ। एमआईसी के पर कतर कर प्लेसमेंट कर्मचारियों के ठेके में मनमाने नियम लगाने वाला निगम प्रशासन वित्तीय वर्ष के 6 महीने बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं कर सका है। शुक्रवार को बैठक में यह मुद्दा छाया रहा और इसमें लेटलतीफी के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई और कम दर को स्वीकृत नहीं करने के कारण हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई कराने के लिए नगरीय प्रशासन को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है।

शुक्रवार को महापौर जानकी काटजू की अध्यक्षता में शाम 4 बजे से एम आई सी की बैठक शुरू हुई। बैठक में 23 एजेंडा पर चर्चा हुई, जिसमें से प्लेसमेंट कर्मचारियों से संबंधित 10 एजेंडा पर बाद में एजेंडा को समझ कर निर्णय देने की सदस्यों में सहमति बनी। बैठक में के पूर्व में केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड एवं गौशाला पारा मंगल भवन के लिए किए गए ऑफर दर पुनः विचार करने शामिल किया गया था। इसमें सदस्यों ने पूर्व के नियम अनुसार स्वीकृत किया गया। इसी तरह एक करोड़ 70 लाख की लागत से प्लास्टिक स्लाइडर यूनिट, हाइड्रोलिक बोलिंग प्लास्टिक यूनिट, ट्रॉमल यूनिट एवं इनसिनरेशन यूनिट को स्वीकृत किया गया। करीब 90 लाख की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर में अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा कार्य को स्वीकृत किया गया। इसी तरह 23 करोड़ 26 लाख से ज्यादा की लागत से 6 सड़कों के मरम्मत एवं निर्माण कार्य को नियमानुसार परिषद में प्रस्तुत करने के लिए स्वीकृत किया गया। वार्ड क्रमांक 19 में 20 लाख लीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण एवं वार्ड क्रमांक 23 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया। एम आई सी द्वारा बैठक में एजेंडा से संबंधित किए गए प्रश्नों के उत्तर निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी ने दिए। बैठक में एम आई सी सदस्य शेख सलीम निआरिया, संजय देवांगन, संजय चौहान, श्री रत्थू जायसवाल, राकेश तालुकदार, विकास ठेठवार, रमेश भगत एवं निगम के विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical