Monday, October 13, 2025
Google search engine
HomeBlog150 कॉलेजों में से डिग्री कॉलेज के 62 छात्रों ने मारी बाजी,...

150 कॉलेजों में से डिग्री कॉलेज के 62 छात्रों ने मारी बाजी, मैरिट में पाया स्थान

150 कॉलेजों में से डिग्री कॉलेज के 62 छात्रों ने मारी बाजी, मैरिट में पाया स्थान

इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यार्थियों में हर्ष

रायगढ़। शहीद नंद कुमार पटेल यूनिवर्सिटी में आने वाले 150 से भी अधिक कॉलेजों में से डिग्री कॉलेज के विभिन्न संकायों से 62 छात्रों ने मैरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से विद्यार्थियों में हर्ष व्याप्त है।
सत्र 2022-23 में शहीद नंदकुमार पटेल रायगढ़ से सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक, स्नात्तकोत्तर, विधि स्नातक, शिक्षा, डिप्लोमा एवं पी.जी. डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की मुख्य /सेमेस्टर परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। विश्वविद्यालय के अध्यादेश क्रमांक 06 की कंडिका 31 के अनुसार पाठ्यक्रम/विषय की अंतिम/अस्थायी प्रावीण्यता सूची (प्रोविजनल मैरिट लिस्ट) विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर जारी किया गया है। जिसमें डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है।
बीकॉम फाइनल से रोशनी देवांगन ने पहला स्थान, मुस्कान गुप्ता ने दूसरा, दीपेंद्र डांसेना ने तीसरा, कल्पना देवांगन ने छठवा, नैंसी मिश्रा ने सातवा,योगिता साहू ने आठवा, रिंकी यादव और सूरज सिंह ने नौंवा स्थान प्राप्त किया। बीएससी अंतिम वर्ष से चेतना पांडा ने दसवां स्थान प्राप्त किया। एमए (अर्थशास्त्र) अंतिम वर्ष से राजेश देवांगन ने पांचवा, दिव्या साव ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। एमए फाइनल इतिहास से आकांक्षा दुबे ने दूसरा, छाया देवांगन ने तीसरा, उमेश तिर्की ने चौथा, बीना सिंह ने पांचवां, योगेज कुमार पटेल ने सांतवा, अमित डंसेना ने आंठवां, दयासागर निषाद ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। एमए फाइनल हिंदी से नागेश्वर जायसवाल ने आंठवा, प्रीति प्रधान ने दसवां, अशोक पटेल ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। एमए फाइनल इंग्लिश से पल्लवी गुप्ता ने पांचवा, अनिकेत प्रधान ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। एमए हिंदी (फोर सेमेस्टर) से लता पटेल ने पांचवा, पुष्पांजलि गुप्ता ने छठवां, सुधा शर्मा ने सातवां, अनीता पटेल ने नौवां स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह अन्य विषयों को मिला कर कुल 62 विद्यार्थियों ने मैरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical