HomeBlogस्थानीय युवाओं को रोजगार, खिलाड़ियों को सम्मान और प्रदूषण नियंत्रण की मांग

स्थानीय युवाओं को रोजगार, खिलाड़ियों को सम्मान और प्रदूषण नियंत्रण की मांग

स्थानीय युवाओं को रोजगार, खिलाड़ियों को सम्मान और प्रदूषण नियंत्रण की मांग


गांधी प्रतिमा के सामने नवनिर्माण संकल्प समितिi द्वारा एक दिवसीय धरना

रायगढ़। जिले में उद्योगों के बढ़ते विस्तार के बीच स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने, प्रतिभावान खिलाड़ियों को रोजगार एवं सम्मान दिलाने तथा औद्योगिक प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण की मांग को लेकर आज गांधी प्रतिमा के सामने नवनिर्माण संकल्प समितिi द्वारा एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया। धरने के बाद प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों पर 5 नवंबर 2026 तक ठोस, लिखित और समयबद्ध कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि रायगढ़ प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक जिलों में शामिल है। औद्योगिक इकाइयों से रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है, लेकिन स्थानीय युवाओं को रोजगार, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और उद्योगों की जवाबदेही से जुड़े कई सवाल लगातार सामने आते रहे हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया।धरने के माध्यम से मांग की गई कि जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों में योग्य एवं पात्र स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए प्रभावी और पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही उद्योगवार स्थानीय रोजगार का डेटा सार्वजनिक करने की मांग की गई।
ज्ञापन में प्रमुख उद्योगों में स्थानीय और बाहरी कर्मचारियों की संख्या, वर्तमान रिक्त पद, आगामी भर्तियों तथा अप्रेंटिसशिप से संबंधित जानकारी जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सार्वजनिक करने की बात कही गई है।
इसके अलावा उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं अन्य तकनीकी संस्थानों के माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए नियमित कौशल प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप, रोजगार और प्लेसमेंट कैंप आयोजित करने की मांग रखी गई।साथ हैी जिले के राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके पात्र खिलाड़ियों के लिए उद्योगों और संबंधित संस्थाओं के सहयोग से रोजगार, छात्रवृत्ति, खेल सामग्री और आर्थिक सहायता की विशेष व्यवस्था किए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।

प्रदूषण पर स्थायी निगरानी की मांग

धरने में पर्यावरण और औद्योगिक प्रदूषण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। रायगढ़ को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए स्थायी एवं प्रभावी निगरानी व्यवस्था लागू करने तथा निगरानी समिति में स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण विशेषज्ञों को शामिल करने की मांग की गई।इसके अलावा उद्योगों से निकलने वाली फ्लाई ऐश के परिवहन एवं निपटान का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की गई है। इसमें फ्लाई ऐश की मात्रा, परिवहन वाहन, मार्ग, उठाव की तारीख, गंतव्य और निपटान स्थल की जानकारी शामिल करने को कहा गया है।

पेड़ों की कटाई और पौधरोपण का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

औद्योगिक परियोजनाओं के लिए काटे गए पेड़ों की संख्या के विरुद्ध किए गए पौधरोपण का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग भी की गई। इसमें पौधरोपण का स्थान, संख्या, प्रजाति और वर्तमान स्थिति की जानकारी देने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनके जीवित रहने की नियमित निगरानी की मांग रखी गई।
ज्ञापन में उद्योगों द्वारा वायु, जल, धूल सहित अन्य प्रकार के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए किए जा रहे उपायों तथा प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों की स्थिति और संचालन की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की गई।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

रविवार को सड़क हादसों ने छीनी दो जिंदगियां, शहर की यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

रविवार को सड़क हादसों ने छीनी दो जिंदगियां, शहर की यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल उर्दना मार्ग में स्कूटी फिसलने से महिला भारी वाहन की...