Tuesday, April 21, 2026
Google search engine
HomeBlogनटवर स्कूल मैदान में स्वदेशी मेला लगाने का विरोध

नटवर स्कूल मैदान में स्वदेशी मेला लगाने का विरोध

नटवर स्कूल मैदान में स्वदेशी मेला लगाने का विरोध, खिलाड़ियों ने प्रशासन से हटाने की मांग


खेल गतिविधियां प्रभावित होने की आशंका, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को हो रही परेशानी

रायगढ़/ नटवर स्कूल के खेल मैदान में लगाए जा रहे स्वदेशी मेले का स्थानीय खिलाड़ियों ने विरोध किया है। इस संबंध में खिलाड़ियों ने कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपकर मेले को मैदान से हटाने की मांग की है।

आवेदन में बताया गया है कि नटवर स्कूल का मैदान रायगढ़ शहर का एकमात्र प्रमुख खेल मैदान है, जहां बच्चे और खिलाड़ी नियमित रूप से विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं। वर्तमान में इस मैदान में व्यापारियों और स्टॉल संचालकों के लिए स्वदेशी मेला लगाया जा रहा है, जिससे खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।खिलाड़ियों का कहना है कि पूर्व में भी जिला प्रशासन ने खेल मैदान को सुरक्षित रखने और खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यहां किसी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति नहीं देने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद मैदान में दुकानों और स्टॉल लगाने से खेल अभ्यास में बाधा उत्पन्न हो रही है।खिलाड़ियों के अनुसार गर्मी की छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में बच्चे, खिलाड़ी और मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग सुबह-शाम मैदान में आते हैं। मैदान पहले से ही छोटा है, ऐसे में मेले के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।खिलाड़ियों ने प्रशासन से खिलाड़ियों के हित को ध्यान में रखते हुए नटवर स्कूल मैदान से स्वदेशी मेले को हटाने की मांग की है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical