अंचल के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. दुलीचंद अग्रवाल का स्वर्गवास
कल रविवार को सुबह 9:30 बजे गंगा नर्सिंग होम के पीछे स्थित निवास से निकलेंगी अंतिम यात्रा
रायगढ़ 20 दिसंबर : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व भूतपूर्व विधायक स्व.रामकुमार अग्रवाल जी के पुत्र और अंचल के सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ.दुलीचंद अग्रवाल जी का दुखद निधन आज संध्या निजी निवास में हो गया है।वे 83 वर्ष के थे। वे स्व.अमीचंद राहगीर के छोटे स्व. इंजीनियर बाबूलाल अग्रवाल, डॉ.रमेश अग्रवाल (मुम्बई),जयप्रकाश अग्रवाल, स्व.कैलाश अग्रवाल,डॉ राजू अग्रवाल और स्व.अजय अग्रवाल के बड़े भाई थे। वे सुनील अग्रवाल (कुक्कू), अनिल अग्रवाल (चीकू) और निखिल अग्रवाल के पिताश्री थे। उनकी अंतिम यात्रा कल 21 दिसम्बर 2025 रविवार को सुबह 9:30 बजे उनके निजी निवास सीताराम कालोनी, चैतन्य नगर के सामने ,गंगा नर्सिंग होम के पास (ढीमरापुर रोड) से निकाली जावेगी। कयाघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा।
ॐ शांति




