HomeBlogकायाघाट मुक्तिधाम परिसर में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

कायाघाट मुक्तिधाम परिसर में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

कायाघाट मुक्तिधाम परिसर में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, नियमित सफाई के अभाव से बिगड़े हालात

रायगढ़/ शहर में लोग जीते-जी गंदगी की समस्या से जूझ ही रहे हैं, लेकिन विडंबना यह है कि अंतिम पड़ाव पर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। ऐसा ही मामला जूटमिल कायाघाट स्थित मुक्तिधाम में देखने को मिल रहा है, जहां परिसर में फैली गंदगी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

गौरतलब हों कि शहर के जूटमिल कायाघाट स्थित मुक्तिधाम में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। यहां परिसर के भीतर ही कचरे का ढेर लगा हुआ है, जिससे न केवल आसपास बदबू फैल रही है बल्कि आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुक्तिधाम जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की लापरवाही नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।मुक्तिधाम परिसर में जगह-जगह प्लास्टिक की बोतलें, कागज, सूखी लकड़ियां, कपड़े और अन्य कचरा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है। कई स्थानों पर कचरे का ढेर लगने से परिसर की साफ सफाई पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। यहां अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिजनों और नागरिकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। मुक्तिधाम परिसर में फैली गंदगी से स्वच्छता अभियान की भी पोल खुलती नजर आ रही है। शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार अभियान चलाए जाने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है।

नियमित सफाई का अभाव

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुक्तिधाम में नियमित सफाई नहीं होने के कारण धीरे-धीरे यहां कचरा जमा होता जा रहा है। समय-समय पर सफाई और कचरा उठाव नहीं होने से यह समस्या गंभीर होती जा रही है। लोगों ने बताया कि मुक्तिधाम जैसे स्थान पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। हालांकि कुछ वर्षों पूर्व तक इसकी सफाई व्यवस्था का ख्याल तो रखा गया।परन्तु समय के साथ इसकी प्राथमिकता में कमी आ गई।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

रविवार को सड़क हादसों ने छीनी दो जिंदगियां, शहर की यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

रविवार को सड़क हादसों ने छीनी दो जिंदगियां, शहर की यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल उर्दना मार्ग में स्कूटी फिसलने से महिला भारी वाहन की...