Monday, March 30, 2026
Google search engine
HomeBlogअप्रैल महीने में थमे रहेंगे 4 यात्री ट्रेनों के पहिए

अप्रैल महीने में थमे रहेंगे 4 यात्री ट्रेनों के पहिए

अप्रैल महीने में थामे रहेंगे 4 यात्री ट्रेनों के पहिए

गोंडवाना, शालीमार, बी आर का परिचालन रहेगा बंद, जे डी में बिलासपुर तक होगी यात्रा

रायगढ़/ गर्मी की छुट्टियों और शादी के सीजन में जहां आमतौर पर यात्री ट्रेनों की मांग बढ़ जाती है, वहीं दूसरी ओर ट्रेनों की लेटलतीफी से जूझ रहे यात्रियों की परेशानी अब और बढ़ने वाली है। आगामी दिनों में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहने वाला है, जिससे यात्रियों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।जानकारी के अनुसार रेलवे द्वारा ट्रैक सुधार कार्य के चलते अकलतरा और गोंदिया सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण कई एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस अवधि में कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है।

शालीमार, गोंडवाना और बीआर के पहिए रहेंगे थमे

गौरतलब है कि अकलतरा और गोंदिया में होने वाले इंटरलॉकिंग कार्य के चलते शालीमार–कुर्ला एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस का परिचालन 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक बंद रहेगा। इसके अलावा अन्य ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। रेलवे द्वारा किए जा रहे इस तकनीकी कार्य के दौरान संबंधित सेक्शन में ट्रेनों की आवाजाही सीमित कर दी जाएगी, जिससे कई ट्रेनों के पहिए कुछ समय के लिए थम जाएंगे।
एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ लोकल और पैसेंजर ट्रेनों पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। बिलासपुर–रायपुर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन 31 मार्च से 11 अप्रैल तक प्रभावित रहेगा। वहीं इस अवधि में झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर ट्रेन से यात्री केवल बिलासपुर तक ही यात्रा कर सकेंगे। इंटरलॉकिंग कार्य रेलवे के सिग्नल और ट्रैक सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारू हो सकेगा। फिलहाल इस कार्य के चलते यात्रियों को कुछ दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

निर्धारित अवधि पर स्टेशन पहुंचने भूली यात्री ट्रेन

यात्री ट्रेनों का परिचालन लगातार हो रही रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी के बावजूद भी नहीं सुधर सका है।और आज भी ट्रेनों की देरी का सिलसिला जारी है।शनिवार को भी समरसता एक्सप्रेस 7 घंटे तो आजाद हिंद अपने निर्धारित समय से 5 घंटे लेट रायगढ़ स्टेशन पहुंची।तो वही मेल और पोरबंदर एक्सप्रेस का परिचयों 4 घंटे देरी से हो रहा है।वही दूसरी और जनशताब्दी रोजाना डेढ़ से दो घंटे देरी से स्टेशन पहुंच यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है।

शनिवार को ट्रेनों के परिचालन पर नजर
ट्रेन न. नाम/ निर्धारित अवधि/ स्टेशन पहुंच समय

12152
समरसत्ता एक्सप्रेस/ सुबह 7 बजे / दोपहर 2 बजे

12834
अहमदाबाद एक्सप्रेस/ सुबह 8:30 /1:35

12810
मेल/। सुबह4 बजे/ 8बजे

12906
पोरबंदर एक्सप्रेस/। सुबह साढ़े 5/ 10 बजे

12130
आजाद हिंद/ सुबह 6:45/ 12:15

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical