HomeBlogनिजी व निस्तारी भूमि के रास्ते में अवैध कब्जे की शिकायत,

निजी व निस्तारी भूमि के रास्ते में अवैध कब्जे की शिकायत,

निजी व निस्तारी भूमि के रास्ते में अवैध कब्जे की शिकायत, महिला ने पुलिस अधीक्षक से की कार्रवाई की मांग, कब्जाधारी की दबंगई बनी मुसीबत

रायगढ़/ जिले में निजी एवं निस्तारी भूमि के रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। किरोड़ीमल नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 09 निवासी सुनीता साहू ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी निजी जमीन के रास्ते में जबरन बाड़ी बनाकर अवरोध खड़ा कर दिया गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

कब्जाधारी की दबंगई बनी मुसीबत

गौरतलब हो कि आवेदन के अनुसार, सुनीता साहू ने बताया है कि ग्राम उच्चभट्ठी, पटवारी हल्का क्रमांक 117/118, से उनकी भूमि जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर को तहसीलदार और आरआई की उपस्थिति में निरीक्षण कर सीमांकन किया गया था। इसके बावजूद 16 दिसंबर 2025 को गांव के एक व्यक्ति द्वारा विवादित स्थल पर जबरन बाड़ी बनाकर रास्ता बंद कर दिया गया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसे गाली-गलौज कर डराया-धमकाया जा रहा है, जिससे वह भयभीत है और वहां जाना भी उसके लिए मुश्किल हो गया है।आवेदिका ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे आवेदन में कहा है कि रास्ता बंद होने से उसकी जमीन तक पहुंच बाधित हो रही है और लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध कब्जा हटाने तथा दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

रविवार को सड़क हादसों ने छीनी दो जिंदगियां, शहर की यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

रविवार को सड़क हादसों ने छीनी दो जिंदगियां, शहर की यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल उर्दना मार्ग में स्कूटी फिसलने से महिला भारी वाहन की...