मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से की सौजन्य भेंट
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की और उन्हें नए दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नबीन जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और सतत परिश्रम से छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन ने नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक विजय उनके प्रेरक एवं परिणामदायी नेतृत्व का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नबीन के ऊर्जावान नेतृत्व और संगठनात्मक दक्षता के बल पर भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर राष्ट्र सेवा के पथ पर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगी।
मुख्यमंत्री ने नितिन नबीन जी को एक बार फिर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।




