अपना पाप छुपाने सत्यमेव जयते का नारा लगा रही कांग्रेस:-सुमीत शर्मा
विष्णुदेव साय सरकार का कुशल नेतृत्व और विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी का वित्तीय प्रबंधन देख घबरा गई कांग्रेस
रायगढ़ :- नेशनल हेरोल्ड मामले में न्यायालय की प्रतिक्रिया आने के बाद कांग्रेस द्वारा सत्यमेव जयते का नारा लगाते हुए कांग्रेस द्वारा जिला भाजपा कार्यालय का घेराव किए जाने के संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए भाजयुमो के नए अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कहा कांग्रेस अपना पाप छुपाने के लिए सत्यमेव जयते का नारा लगा रही है। कांग्रेस द्वारा सत्यमेव जयते के नारा लगाए जाने पर युवा भाजपा नेता सुमीत शर्मा ने कहा नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली यही स्थिति कांग्रेस के साथ है। भूपेश सरकार के दौरान कांग्रेस द्वारा किए घोटाले के मामले में मंत्री सचिव कलेक्टर मुख्यमंत्री पुत्र सभी जेल की हवा खा रहे है। भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए । सत्यमेव जयते का नारा लगाते हुए कांग्रेसियों को भूपेश सरकार का भ्रष्टाचार क्यों नहीं नजर नहीं आता। मुट्ठी भर कांग्रेसियों द्वारा आनन फानन में भाजपा कार्यालय का घेराव कर विरोध दर्ज करा गांधी परिवार के प्रति अपनी निष्ठा जताने का यह प्रयास कुत्सित है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व और विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कुशल वित्तीय प्रबंधन से छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के नित नए सोपान तय कर रहा है इसे देख कांग्रेस बौखला गई है और बेवजह ओछी राजनीति कर रही है । यही वजह है कि आम जनता का कांग्रेस से मोह भंग हो गया है




