Monday, December 1, 2025
Google search engine
HomeBlogनगर निगम प्रशासन ने साधारण सभा मे दी है 37 सडको के...

नगर निगम प्रशासन ने साधारण सभा मे दी है 37 सडको के चौड़ीकरण प्रस्ताव पर हरीझंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के पहल से 371 करोड़ की बनेगी नाली और सड़क, यातायात होगी सुगम

नगर निगम प्रशासन ने साधारण सभा मे दी है 37 सडको के चौड़ीकरण प्रस्ताव पर हरीझंडी

रायगढ़।
शहर में सबसे ज्वलंत समस्या यातायात को लेकर है यह वर्गों को प्रभावित कर रहा है।इससे आए दिन जाम की हालत बन रही है।इससे निपटने के लिए वित्त मंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की विशेष पहल से 31 नगर निगम के उप शहरी क्षेत्रों का सड़क चौड़ीकरण किया जाना है।इसके लिए अनुमानित 371 करोड़ की राशि व्यय होगी।
दरअसल शहर में आबादी के लिहाज से चौड़ीकरण व अन्य यातायात से जुड़ी समस्याओं का निदान नही हो पाया है। समय के साथ सड़को का चौड़ीकरण होना था लिहाजा यह न होकर उल्टा संकीर्ण हो गई ।इसके चलते शहर वासी सड़को में आवागमन करने के दौरान सबसे अधिक यातायात जाम से जूझने को मजबूर थे। जिसमें एक चौक से दूसरे चौक जाने में 15 से 20 मिनट का समय लग रहा था जबकि एक चौक दुसरे चौक की दूरी कुछ मीटर है
जिसमें कई बार एंबुलेंस के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर भी जाम में फंसे हुए नजर आ चुके हैं।
इन सभी के मद्देनजर शहर सरकार वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विशेष पहल पर 37 सड़कों का चौड़ीकरण किए जाने का प्रपोजल बनाई है जिसमें सड़कों का चौड़ीकरण होना है और दोनों और अतिक्रमण को हटाया जाना है। बहरहाल बीते दिन नगर निगम की साधारण सम्मलेन में भी इसे स्वीकृति दी गई है। फिलहाल इसे लेकर क्या मापदंड है यह सवालों में उलझा हुआ है।

सडकों के चौडीकरण के लिए फिर चलेगा बुलडोजर

रायगढ़ शहर में बढते यातायात दबाव से निजात दिलाने एवं जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए फिर एक बार सडक चौडीकरण किया जाएगा। जिसके लिए वैद्य व अवैद्य निर्माण पर बुलडोजर चलने का कयास लगाया जा रहा है।
नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख सड़क व उप-शहरी क्षेत्र की सडक में ट्राफिक जाम की समस्या के समाधान हेतु बरसात के तुरंत बाद तेजगति से होने की संभावना है।

अवैध अतिक्रमण पर होगी सीधी कार्रवाई

देखा जाए तो शहर के अंदर कई ऐसी सड़क है जहां चौड़ीकरण किया जाना शहर के जनस्वास्थ्य के मद्देनजर काफी अहम है। शहर से बाहर निकलने का प्रमुख संसाधन यही सड़क है। यह वर्तमान में 10 फिट हो गई। नाली का नामोनिशान नही है नाली पर ही मानो मकान वह भी रिहायशी बन चुके हैं। इस लीगज से अतिक्रमण पर आने वाले दिनों में कार्रवाई होना तय है।

सड़क चौडीकरण से कई पार्षद असहज कर रहे महसूस

जनकर्म के रिपोर्टर ने कई नगर निगम के सत्ताधारी व विपक्ष दल के पार्षदों से शहर में होने वाली सड़क चौडीकरण, नाली को नाले से जोडने व नाला निमार्ण संबंधित जानकारी जाननी चाही पर स्पष्ट एवं सही जानकरी देने में अपने आप को असहज महसूस करते दिखे। सदन में लक्ष्मी साहू ने प्रभावित लोगों के संबंध में सवाल उठाए थे चुकी इसे दरकिनार कर दिया गया है।

वर्जन

नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख सडक एवं उप – शहरी क्षेत्र की सड़क चौडीकरण होना है। जिस पर कार्यवाही प्रक्रिया बरसात के बाद शुरू होनी है। कार्यवाही के पूर्व नगर निगम द्वारा नोटिश जारी किया जाएगा। साथ ही जिनका निर्माण वैद्य पाया जाएगा उनके लिए मुआवजा का भी प्रावधान है व जिनका अवैद्य निर्माण होगा उनको मुआवजा नही मिलेगा। बरसात के तुरंत बाद तेजी से काम शुरू करेंगे।

-जीवर्धन चौहान, महापौर नगर निगम रायगढ़

वर्जन

शहर के सडको का चौड़ीकरण प्रस्ताव सदन से स्वीकृति मिली है। सड़क के दोनों ओर से नाली से अतिक्रमण भी हटाया जायगा। इससे यातायात की समस्या में काफी सुधार होगा।
अमरेश लोहिया, ईई नगर निगम

वर्जन

नगर पालिक निगम की साधारण सभा में प्रस्ताव क्रमांक 4 में शहर के विभिन्न विकासोन्मुखी कार्य के साथ शहर की 37 सड़कों के चौड़ीकरण का भी प्रस्ताव लाया गया है।शहर विकास हेतु सड़कों का चौड़ीकरण होना आवश्यक जिससे आवागमन के साथ अन्य व्यवस्थाओं का भी सुधारीकरण होगी,लेकिन प्रस्ताव के अनुसार चौड़ीकरण के मापदंडों के अभाव में विवाद और संघर्ष के साथ मजलूमों के शोषण की कीमत पर ऐसा विकास कतई स्वीकार नहीं है। प्रस्ताव में सड़क के लंबाई का तो जिक्र किया गया है लेकिन चौड़ीकरण को लेकर कोई जिक्र नहीं किया है। इससे जाहिर है इसे अंधेरे में रखकर प्रगतिनगर की तर्ज पर तोड़फोड़ की मंशा निगम प्रशासन रखती है।

सलीम नियारिया, नेता प्रतिपक्ष नगरनिगम

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical