लाल टंकी रोड स्थित सुभाष आइस फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने से हुई बड़ी दुर्घटना
फैक्ट्री संचालक संजय सहगल की इस दुर्घटना में मौक पर ही हुई मृत्य, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
रायगढ़। शहर के लालटंकी क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। लाल टंकी रोड स्थित सुभाष आईस फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर लगभग 1:30 बजे एक ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसा इतना भीषण था कि विस्फोट के जद में आने से फैक्ट्री संचालक संजय सहगल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में गैस सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच चुकी थी। घटना के बाद घायल तीनों व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम पहुंच चुकी है। वही इस अकाल मृत्यु से सहगल परिवार के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।




