Tuesday, December 2, 2025
Google search engine
HomeBlogचाय वाले से महापौर तक की सफर में नसीब का बडा हाथ

चाय वाले से महापौर तक की सफर में नसीब का बडा हाथ

चाय वाले से महापौर तक की सफर में नसीब का बडा हाथ

मेरी प्राथमिकता शहर की साफ – सफाई, पानी व्यवस्था एवं आवारा कुतों से निजात दिलानाः जीवर्धन चौहान

रायगढ़। चाय की दुकान चलाने वाले जीवर्धन चौहान ने एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता के रूप में सक्रियता के साथ, सबको अपना समझकर अपनी राजनीति 29 वर्ष पूर्व शुरू किया था। चाय बेचने वाले को व्यवहार सिखाने की जरूरत नही पडता वैसे भी जीवर्धन चौहान बचपन से ही व्यवहार कुशल सरल एवं सहज स्वभाव के धनी है। चाय की दुकान में शहर की सारी चर्चा ए आम होती है। साथ ही किसी व्यक्ति विशेष की कोई गोपनीय बात छुपी नही रहती है। चाय की दुकान चलाते हुए शहर हो या किसी व्यक्ति विशेष की हर बात उन तक पहुंचती थी। सबका लाडला बन कर रहना। चुप रहना। ज्यादा सुनना कम बोलना उनके धैर्य का परिचय देता है। उनके छोटे – छोटे सामान्य गुण आज उन्हें बडा बना दिया है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी में ही यह सम्भव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी बड़े औहदे पर जा सकता है। पूर्ण रूपेण लोकतांत्रिक राजनीतिक दल यदि कोई आज भारत में है तो वह भाजपा ही है। भाजपा नेतृत्व इस प्रकार के प्रतिभावन व गुणी लोगों की तलाश में सदैव लगी रहती है। इसी प्रयास के फलस्वरूप अपनी सरल सहल व व्यवहार कुशलता का लाभ जीवर्धन चौहान को मिला आज चाय वाले भैया से महापौर बनकर शहर के प्रथम नागरिक बन गए है। इसमें नसीब का भी बडा हाथ होता है क्योकि भाजपा जैसी पार्टी में कार्यकर्ताओं एवं प्रतिभावानों की कोई कमी नही है।

जीवर्धन चौहान की बदली दिनचर्या

चाय वााले से शहर के प्रथम नागरिक बनने के बाद इनकी दिनचर्या में काफी बदलाव आ गया है। व्यस्तताएं बढ़ गई है। घर हो या दफतर आम जनता, कार्यकर्ताओं की टोली एवं नगर के गणमान्यों का आना जाना बढ गया है तो स्वभाविक है की उनकी दिनचर्या में बदलाव जरूर आएगा। वैसे अधिक से अधिक समय आम जनता के लिए निकालते दिख रहे है। साथ ही नगर निगम कार्यालय में भी पर्याप्त समय दे रहे है। नगर की सौन्दर्यीकरण के लिए साफ – सफाई एवं पानी जैसी मूलभूत व्यवस्था ठीक से हो। सडक में लगे सभी खम्भो की लाईट जल रही है की नही स्वयं देखना उनकी समर्पित जीवनशैली को दर्शाता है। प्रातः 5 बजे से इनकी रूटिन दिनचर्या शुरू होत है और रात 11 बजे के बाद ही विश्राम कर रहे है। लगभग सभी फोन कॉल अटैन करने की कोशिश करते है।

शहर की साफ-सफाई व पानी व्यवस्था पर फोकस

हम शहर को तो साफ देखना चाहते हैं लेकिन हमें इसके लिए अपने स्तर पर जो प्रयास करना चाहिए, नहीं कर रहे हैं, न ही करना चाहते। शहर को साफ रखने के लिए हमारी भी कुछ जिम्मेदारी है, यह हम जानते भी हैं, लेकिन नहीं निभा रहे हैं। हम अपनी उन छोटी-छोटी आदतों को भी छोड़ने को तैयार नहीं जिससे व्यवस्था बिगड़ रही है, शहर और गंदा हो रहा है। महापौर बनने के बाद उन्होंने साफ सफाई व पानी व्यवस्था पर फोकस किया है। साथ ही जागरूक भी कर रहे है। उनका मानना है कि रायगढ़वासियों को मूलभूत सुविधा मुहैया कराना मेरा कर्तव्य व जिम्मेदारी है। यह बात रायगढ़ के प्रथम नागरिक के रूप में जीवर्धन चौहान ने कही है। वे हर सम्भव और हर पल प्रयासरत रहेंगे नगरवासियों की सेवा में। इनका पूरा फोकस साफ- सफाई एवं पानी व्यवस्था में है।

आवारा कुत्तों से निजात दिलाने बनेगी योजना

शहर निवासियों को आवारा कुत्तों के आतंक से छुटकारा मिलने की आस बंधी है। नगर निगम इस काम पर अब लाखों रुपए खर्च करने जा रहा है। निगम आवारा कुत्तों नर और मादा की नसबंदी और नलबंदी करने योजना बना रही है। अथवा किसी दूसरे उपाय भी सुझाए जा रहे है। वैसे यह काम पशु पालन विभाग से करवाया जाता है मगर अब इस काम के लिए नगर निगम की ओर से प्राईवेट डॉक्टर का सहारा लिया जा सकता है। महापौर के अनुसार योजना बनाकर काम किया जायेगा। इसके लिए कवायद भी शुरू कर दी गई है। क्योकि शहर में करीब 400 आवारा कुत्ते घूम रहे है। यह कुत्ते आम ही शहर की गलियों और सरकारी कार्यालयों में देखे जा सकते हैं।

29 सालों से है बीजेपी कार्यकर्ता

एक सामान्य कार्यकर्ता जीवर्धन चौहान पिछले 29 सालों से बीजेपी कार्यकर्ता रहे हैं। वे चाय की दुकान से अपना गुजारा करते थे। सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अच्छा व्यवहार रखने वाले को एकाएक पार्टी ने महापौर प्रत्याशी घोषित कर सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपनी पूरी ताकत झोक दी थी। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपना अहम योगदान दिया। सबसे ज्यादा चर्चा रायगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार जीवर्धन चौहान की हो रही थी। जब रायगढ़ नगर निगम सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ तो इनकी व्यवहार कुशलता, सरल व सहज गुणों के कारण इन्हें मौका दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि मोदी सरकार की गारंटी योजनाओं से पार्टी को रायगढ़ नगर निगम में सफलता मिलेगी। इन्हें भाजपा प्रत्याशी के रूप में घोषित कर 34,365 मतों से जीत हासिल की। चाय की दुकान चलाने वाले जीवर्धन ने कांग्रेस की निवर्तमान महापौर जानकी काटजू को हराया।

अपनो से अपनी बात

मेरा परिवार बहुत ही साधारण व सीधा साधा है। हमारा जीवनशैली आम जनता की तरह ही है। मैं आम जनता की दुःख सुख व उनकी समस्याओं को भलीभांति समझता हूं। लोगों को छोटी – छोटी काम के लिए नगर निगम के दफतर में भटकते देखा है। मै दिल से महसूस करता हूं कि जनता की आशीर्वाद से ही जनता की सेवा का मौका मिला है। मै व मेरा पूरा परिवार रायगढ़ के जनता की ऋणी है। मेरे पिता स्व श्री किशोरी लाल चौहान एवं पूज्य माता जी स्व श्रीमती लता बाई चौहान है। हम संयुक्त परिवार में रहते है। तीन भाई एवं एक बहन है। मेरे परिवार में मेरी धर्मपत्नी श्रीमती सलिता देवी चौहान एवं चार बेटी है सबसे बडी बेटी अमीषा चौहान, उसके बाद आहुती चौहान, अतिथि चौहान एवं अर्पिता चौहान है। मुझे छत्तीसगढिया व्यंजन पसंद है। सनातनी होने के नाते प्रतिदिन पूजा पाठ करता हूं तथा ईश्वर पर अटूट श्रद्धा व आस्था है। कभी – कभी समय मिलता है तो टीवी भी देख लिया करता हूं जिसमें समाचार, सत्संग, धार्मिक व पारिवारीक सिरियल व मूवी रहता है।

शहरवासियों के नाम संदेश

नगर पालिक निगम रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान ने नगर के युवाओं, महिलाओं एवं गणमान्य नागरीकों से विनम्रता पूर्वक अपनी संदेश में कहा कि जनता के हितों के प्रति सचेत रहेंगे तथा नगर को साफ स्वच्छ व सुन्दर बनाने हर सम्भव प्रयास हम सब मिलकर जन सेवा की भावना के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical