रायगढ़ नगर निगम, 3 नगर पंचायत 1 पालिका में भाजपा ने उतारी प्रत्याशी, दिग्गजों पर फिर से पार्टी ने जताया भरोषा
जयंत और सलीम के वार्ड में कुम्हलाए कमल को खिलाने जिताउ प्रत्याशी की तलाश में उम्मीदवार होल्ड
नगर निगम के 48 वार्डो में से 42 में प्रत्यशियों की सूची जारी, 19 नंबर वार्ड में नामों को लेकर मंथन
कौशलेश, आशीष, राजेंद्र, और अशोक को मिला बदले हुए वार्ड से टिकट
वार्ड 19, 12 , 17 हुए होल्ड, जिताउ प्रत्याशी की पार्टी को है तालाश, अब बढ़ेगा चुनावी प्रचार और रोमांच

रायगढ़। त्रिस्तरीय चुनाव में जिला भाजपा ने प्रदेश भाजपा के निर्देशन में घरघोड़ा, धरमजयगढ़, लैलूंगा , किरोड़ीमल के साथ खरसिया नगर पालिका के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जबकि रायगढ़ शहर के सबसे चर्चित जयंत और सलीम के वार्ड में कमल खिलाने के जद्दोजहद में पार्टी ने प्रत्याशी चयन को होल्ड किया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 19 में सबसे अधिक उम्मीदवार होने से यहां भी कमोबेश यही हालात हैं।
गौरतलब हो कि वार्ड और महापौर आरक्षण चक्र के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गया। चुनावी तारीख़ का एलान होने के बाद संभावित उम्मीदवार सक्रिय होकर प्रचार कर रहे थे, इसमें दिग्गज नेता शामिल थे। जबकि नए उम्मीदवार उम्मीद में थे यह उम्मीद की घड़ी शनिवार शाम को खत्म हो गई और नगर निगम के अलावा तीन नगर पंचायत तथा खरसिया पालिका के लिए भी उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है ।
जिसमे दिग्गजों को एक बार फिर से भाजपा ने मौका दिया है। जबकि कुछ वार्डो में आरक्षण चक्र के चलते प्रत्याशियों ने नए वार्ड से टिकट की मांग किए जिसे भी पार्टी ने स्वीकार करते हुए टिकट का तोहफा दिया है। कई पार्षदों को पुनः चुनाव संग्राम में आने का फैसला किया गया है।
इधर टिकट मिलने के बाद प्रत्याशियों द्वारा आने वाले दिनों से खुलकर प्रचार करते हुए चुनावी माहौल को ठंडी में गर्मी का तड़का लगाएंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा के सभी उम्मीदवार सोमवार को एकसाथ अपना नामांकन दाखिल एक साथ कर सकते हैं। फिलहाल महापौर के लिए अभी नाम तय नहीं हो पाया है जिसकी भी सूची जल्द आने की संभावना जताई जा रही है।
खरसिया नगर पालिका
वार्ड -प्रत्याशी का नाम
वार्ड क्रमांक 01- हेमलाल विश्वकर्मा
वार्ड क्रमांक 02- राकेश विश्वकर्मा
वार्ड क्रमांक 03- लखन साहू
वार्ड क्रमांक 04 – प्रियंका सहानी
वार्ड क्रमांक 05- रजनीकांत सिंह
वार्ड क्रमांक 06-नंदकुमार यादव
वार्ड क्रमांक 07-अमरनाथ सिंह
वार्ड क्रमांक 08 सेतराम साहू
वार्ड क्रमांक 09-प्रेमलता साहू
वार्ड क्रमांक 10 – सुनीता चौहान
वार्ड क्रमांक 11- अनुषी सुखलाल सिदार
वार्ड क्रमांक 12- जानकी विनोद चंद्रा
वार्ड क्रमांक 13- सुरेखा सूर्यवंशी
वार्ड क्रमांक 14- प्रतिमा चौहान
वार्ड क्रमांक 15- रोहित कुमार
नगर पंचायत लैलूंगा
अध्यक्ष-कपिल सिंघानिया
वार्ड क्रमांक 01 – लक्की कोसरिया
वार्ड क्रमांक 02- संध्या महंत
वार्ड क्रमांक 03 – सरिता पटेल
वार्ड क्रमांक 04 सविता अग्रवाल
वार्ड क्रमांक05- सुनील कुमार भगत
वार्ड क्रमांक 06- शीलकुमारी
वार्ड क्रमांक 07 – कृष्णा जायसवाल
वार्ड क्रमांक- 08 -रेखा शंभू सारथी
वार्ड क्रमांक -09- संतोष यादव
वार्ड क्रमांक 10 – पवन कुमार निगानिया
वार्ड क्रमांक-11- सुशीला मुंडा
वार्ड 12 – लल्लू मुंडा
वार्ड 13 – विनय कुमार गुप्ता
वार्ड 14 मनोज निगानिया
वार्ड 15 अमरजीत भगत
घरघोड़ा नगर पंचायत
अध्यक्ष- सुनील सिंह ठाकुर
वार्ड-1 सुख सिंह राठिया
वार्ड 2 – श्याम भजवानी
वार्ड 3 भोलू उरांव
वार्ड 4 कौशल्या सोनी
वार्ड 5अनिल लकड़ा
वार्ड 6यश सिन्हा
वार्ड 7सुनील जोल्हे
वार्ड 8राजकुमारी डनसेना
वार्ड 9 पीतांबर निषाद
वार्ड 10शिशुपाल गोयल
वार्ड 11 सरिता केसरी
वार्ड 12अनुराधा पैंकरा
वार्ड 13 कल्पना शर्मा
वार्ड 14 दुर्गा चरण पैंकरा
वार्ड 15 राजेश मित्तल
किरोड़ीमल नगर पंचायत
अध्यक्ष- सुनीता मोहन
वार्ड 1 हेमलाल विश्वकर्मा
वार्ड 2 राकेश विश्वकर्मा
वार्ड 3 – लखन साहू
वार्ड 4 प्रियंका साहनी
वार्ड 5-रजनीकांत सिंह
वार्ड 6 नन्द कुमार यादव
वार्ड -7अमरनाथ सिंह
वार्ड 08 सेतराम साहू
वार्ड 09 प्रेम लता साहू
वार्ड 10सुनीता चौहान
वार्ड 11 अनोखी सुकलाल सिदार
वार्ड 12 जानकी चंद्रा
वार्ड 13 सुरेखा सूर्यवंशी
वार्ड 14 प्रतिमा चौहान
वार्ड 15 रोहित कुमार
रायगढ़ नगर प्रत्याशी
वार्ड नंबर-01 डिग्रीलाल साहू
वार्ड नंबर-2 नेहा देवांगन
वार्ड नंबर- 4- मनोहर राम कौशिक
वार्ड नंबर-5 सुमित्रा खोलू सारथी,
वार्ड नंबर-6 रोशनी धीवर
वार्ड नंबर-7 रोहणी पटनायक
वार्ड नंबर-8 ज्योति यादव
वार्ड नंबर-9 अमित शर्मा
वार्ड नंबर-10 नब्बू खान,
वार्ड नंबर-11 अन्नू सारथी,
वार्ड नंबर-13 सूरज शर्मा
वार्ड 14 – दीपमाला देवांगन
वार्ड नंबर-15 अंशु टुटेजा
वार्ड नंबर-16 पार्षद अशोक यादव
वार्ड 18 पूनम पटेल सोलंकी
वार्ड नंबर-20 हरि सराफ
वार्ड नंबर-21 अजय शंकर मिश्रा,
वार्ड नंबर-22 सरिता जायसवाल
वार्ड नंबर-23 पंकज कंकरवाल
वार्ड नंबर-24 त्रिवेणी डहरे
वार्ड नंबर-25 स्वेता संदीप क्षत्रिय,
वार्ड नंबर-26 सविता राजेन्द्र ठाकुर,
वार्ड नंबर-27 आशीष ताम्रकार,
वार्ड नंबर-28 कौटलेष मिश्रा,
वार्ड नंबर-29 जानकी भारद्वाज
वार्ड नंबर-30 मुक्तिनाथ प्रसाद (बबुआ)
वार्ड नंबर-31 त्रिनिशा चौहान
वार्ड नंबर-32 नरेश कुमार पटेल
वार्ड नंबर-34 यादराम साहू
वार्ड नंबर-35 मालती सिंह
वार्ड नंबर-36 विजय चौहान
वार्ड नंबर-38 कुंदन डेहरी
वार्ड नंबर-39 संगीता यादव
वार्ड नंबर-40 शोभा देवांगन
वार्ड नंबर-41, आशा खड़िया
वार्ड नंबर 42 रामाधार साहू
वार्ड नंबर-43 विष्णुचरण पटेल
वार्ड नंबर-44 मोनिता राजकमल पटेल
वार्ड 45 – नारायण पटेल,
वार्ड नंबर-46 आनंद भगत
वार्ड नंबर- 47 संतोषी पदुम्लाल परजा
वार्ड नंबर-48 महेश शुक्ला
कौशलेश, आशीष, राजेंद्र, और अशोक को मिला बदले हुए वार्ड से टिकट
नगर निगम आरक्षण चक्र में कई दिग्गज नेताओं की सीट बदल गई थी ऐसे में वे दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने की तैयारी कर दिए थे। दिग्गज होने के चलते उनकी दावेदारी भी प्रबल थी। जिसमे 6 बार के पार्षद कौशलेश को अपनी पुरानी सीट पंजरी प्लांट 28 नंबर वार्ड में आना पड़ा और टिकट भी मिला। वार्ड नंबर 26 -27 में सामान्य महिला- ओबीसी होने से राजेंद्र ठाकुर और आशीष ने वार्ड ही बदल दिए और उन्हें भी टिकट मिल गया। इसी तरह अशोक यादव का भी रहा है। जिन्हें 16 नंबर से टिकट मिला है।
वार्ड 19, 12 , 17 हुए होल्ड, जिताउ की यहां है तालाश
शहर में सबसे अधिक चर्चित वार्ड के तौर पर 19 नंबर उभरा है। यहां आधा दर्जन दिग्गज नेताओं ने टिकट की दावेदारी की थी। इस वजह यहां का चुनाव रोचक हो गया है। यहां पूर्व पार्षद अनूप रतेरिया, पूर्व सभापति सुरेश गोयल का नाम सामने आया था इसके अलावा दीपक डोरा, विमल अग्रवाल का नाम सामने गया। इस तरह यहां दावेदार में सामंजस्य नही बनने पर टिकट को होल्ड किया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 3 , 12, 17, 19, 33 भी इसी क्रम में है। यहां की सूचि दूसरे क्रम में या फिर महापौर के साथ होने की संभावना जताई जा रही है।
अब बढ़ेगा चुनावी प्रचार और रोमांच
रायगढ़ नगर निगम में प्रत्याशी चयन नही होने पर संभावित उम्मीदवार उहापोह में थे। प्रचार खुलकर करने में काफी पीछे थे। अब जब टिकट मिलते ही ये उम्मीदवार पूरी दमखम के साथ प्रचार प्रसार करते हुए नजर आएंगे। इससे वार्डो के साथ शहर में चुनावी सरगर्मी बढ़ना तय है। ठंडी में चुनावी गर्मी का तड़का लगेगा।




