Friday, April 17, 2026
Google search engine
HomeBlogअप्रैल में झुलसा रही गर्मी

अप्रैल में झुलसा रही गर्मी

अप्रैल में झुलसा रही है गर्मी, चढ़ा पारा, 42 डिग्री से लोग हलाकान व सड़कें रहीं सूनी

प्रशासन ने जारी की लू से बचाव के लिए एडवाजरी, शासन ने गर्मी छुट्टी की घोषणा

रायगढ़। अप्रैल की गर्मी अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। लगातार पांचवें दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और गुरुवार को पारा 42.9 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा व लू चलने की स्थिति बनेगी। भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है और हालात अब चिंताजनक होते जा रहे हैं।

रायगढ़ में गर्मी ने अब विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। पांच दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री था, वहीं बुधवार को यह बढ़कर 41.9 डिग्री तक पहुंच गया, जो
-22 सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। लगातार पांचवें दिन तापमान में वृद्धि से शहर में लू जैसे हालात बनने लगे हैं। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने सड़कों को सूना कर दिया है, जबकि घरों के भीतर भी गर्मी से
राहत नहीं मिल रही है। बढ़ती गर्मी की वजह
मौसम विभाग के अनुसार एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से कोमोरिन तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, वहीं एक प्रति चक्रवात कर्नाटक और महाराष्ट्र के ऊपर सक्रिय है। इन मौसमी सिस्टम के कारण प्रदेश के मध्य क्षेत्र में तापमान में दो से तीन डिग्री तक और वृद्धि होने की संभावना है। 19 अप्रैल को मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है।
सूरज देवता अप्रैल माह में ही प्रचंड ताप से तापमान का पारा हिट वेव की दिशा में लेकर चल दिए है। जिससे भीषण गर्मी का अहसास होने लगा है। मानों सूर्य अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। जिसका असर मानव से लेकर वन्य जीवों पर भी पड़ रहा है। बहरहाल अप्रैल माह के दौर में इस कदर गर्मी अपना कहर बरपा रही है तो आने वाले दिनों तथा मई माह में यह गर्मी संकट का दौर उत्तपन्न करेगा यह कहना गलत नही होगा।

स्कूली बच्चों के लिए खतरनाक,शासन ने छुट्टी तय की

भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर देखने को मिल रहा है। दोपहर की छुट्टी के समय तेज धूप और लू जैसे हालात में बच्चों को घर पहुंचना मुश्किल हो रहा है। कई बच्चे चक्कर, थकान और डिहाइड्रेशन की समस्या से जूझ रहे हैं। अभिभावकों ने स्कूल समय में बदलाव या अवकाश की मांग तेज कर दी है, ताकि बच्चों को इस तपिश से राहत मिल सके। वही गर्मी के मद्देनजर शासन ने 20अप्रेल से गर्मी की छुट्टी कर दी है यह अवकाश 15 जून तक रहेगा।

कंठ पल-पल सूखने लगे

तेज धूप और भारी गर्मी से लोगों के कंठ पल-पल सूखने लगा है। ऐसे में कामकाजी लोग घरों से पानी बोतल व कुछ ठंडा पेय पदार्थ लेकर निकल रहे हैं। गर्मी को देखते हुए शहर व गांवों के चौक-चौराहों और सड़क किनारे गन्ना रस की दुकानें सज गई है। बाजार में दही, लस्सी व मठा की मांग फिर बढ़ गई है। वहीं डैली नीड्स, होटल और रेस्टोरेंट में पानी बोतल का स्टाक पहुंचने लगा है। कोल्ड्रिक की भी मांग बढ़ गई है।

गर्मी के चलते व्यवसाय प्रभावित,ठंडा पेय, जूस व लस्सी की मांग

गर्मी का असर अब घरों और बाजारों में साफ नजर आने लगा है। घरों के कमरे भट्ठी जैसे हो गए हैं, जिससे कूलर-पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे। सूरज ढलने के बाद भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है, ऐसे में सड़कों व गलियां सन्नाटा पसरने की वजह से शहर व गांवों के व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार बना रहता है। लेकिन खरीददारी संतोषप्रद नही होती है। वहीं दूसरी ओर बाजारों में ठंडे पेय, जूस और लस्सी की मांग तेजी से बढ़ गई है। दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में बिक्री में बड़ा उछाल आया है, जो गर्मी बढ़ने के साथ और तेज हो सकता है।

स्वास्थ्य विभाग भी गर्मी से बचने जारी की एडवाइजरी

गर्मी के चलते अस्पतालो में मरीजों की उपस्थिति ज्यादा होने लगीं है। मरीज डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे है। इस बीच मरीजों की संख्या तथा गर्मी के प्रचंड ताप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो चुका है। लोगो को तरल पदार्थों के सेवन की सलाह दे रही है तथा जरूरत न हो तो घर से नही निकलने की सलाह तक दे रहे है।

तीन से 5 डिग्री और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल को प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप तेज बनी रहेगी। तापमान में दो से तीन डिग्री तक और वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। दिन के समय गर्म हवाएं चल सकती है, जिससे लू जैसे हालात बनेंगे। विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी है।

अगले 5 दिन का मौसम का पूर्वानुमान

दिन तारीख- अधिकतम- न्यूनतम तापमान
17 अप्रैल शुक्रवार 41°C -26°C

18 अप्रैल शनिवार 41°C-27°C

19 अप्रैल- रविवार-42°C- 28°C

20 अप्रैल-सोमवार- 42°C- 28°C

21 अप्रैल- मंगलवार- 42°C-27°C
नोट-इंटरनेट

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical