HomeBlogबैंकर्स क्लब रायगढ़ द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू विचार एवं विश्व शांति हेतु...

बैंकर्स क्लब रायगढ़ द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू विचार एवं विश्व शांति हेतु उनके योगदान विषयक परिचर्चा का किया आयोजन

बैंकर्स क्लब (RETD ) रायगढ़ द्वारा
स्वामी बालकृष्ण पूरी विधि महाविद्यालय , रायगढ़ में छात्रों के बीच पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म मास के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू विचार एवं विश्व शांति हेतु उनके योगदान विषयक परिचर्चा का आयोजन किया । परिचर्चा के प्रारंभ में बैंकर्स क्लब (RETD ) द्वारा विषय के प्रवर्तन हेतु एक आलेख का पठन किया गया जिसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवन उनकी शिक्षा के साथ-साथ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान आजादी के बाद भारत के विकास के लिए किए गए उनके कार्य, पंचवर्षीय योजना, सार्वजनिक क्षेत्र और विश्व शांति के लिए गुटनिरपेक्ष आंदोलन,परमाणु निशस्त्रीकरण आदि विषयों को समाहित किए हुए था । परिचर्चा में श्री हर्ष सिंह ने नेहरू जी के साहित्यों के संदर्भ में उनके विचार को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके लिए स्वाधीनता के बाद का भारतीय समाज एक धर्मनिरपेक्ष समाज और व्यक्ति के समग्र विकास के पथ को प्रशस्त करने वाला समाज होगा।
चर्चा को आगे बढ़ाते हुए विधि महाविद्यालय की विद्वान छात्रा पूजा चौबे ने अपने वक्तव्य में नेहरू जी को आधुनिक भारत का शिल्पी बताया उन्होंने देश को बनाना और बने बनाएं देश को आगे बढ़ाना के अंतर को रेखांकित किया ,अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नेहरू जी पक्षधर थे और लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका की आवश्यकता भी वे आवश्यक समझते थे ।पूजा ने अपने वक्तव्य में नेहरू जी के पंचशील के सिद्धांत और गुट निरपेक्ष आंदोलन में उनके योगदान को भी विवेचित किया । उन्होंने अपना वक्तव्य इस कविता के साथ समाप्त किया , फूल खिलेगा बाग में जब तक गुलाब का प्यारा, तब तक जिंदा रहेगा धरती पर चाचा नेहरू नाम तुम्हारा।
परिचर्चा को आगे बढ़ाते हुए श्री विवेक तिवारी , प्रगतिशील लेखक संघ ने नेहरू जी के प्रधानमंत्रीत्व काल में भारत विकास की प्रकृति के अन्य कारकों के साथ सुव्यवस्थित योजना पर चर्चा करते हुए पंचशील, गुटनिरपेक्ष आंदोलन पर प्रकाश डाला । परिचर्चा की अध्यक्षता प्रगतिशील सोच के अग्रणी श्री पी एस खोडियार जी ने की और अपने वक्तव्य नेहरू जी को नमन करते हुए कहा कि 1947 में देश कठिन परिस्थितियों में था । नेहरू, गांधी ,अंबेडकर के साथ अनेक देशभक्तों ने कठिन परिश्रम से देश को विकसित किया है सभी के अवदान को हमें ध्यान रखना है नमन करना है ।विविध विषयों का अध्ययन कर एक स्वतंत्र निष्पक्ष चेतना विकसित कर ही हम तथ्यों को सही समझ पाएंगे । परिचर्चा में विधि महाविद्यालय के छात्र, छात्रा,स्टाफ के साथ बैंकर्स क्लब (Retd) के श्री तरुण घोष, दिनेश श्रीवास्तव , संजय होता राजकुमार शर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही । परिचर्चा का संचालन श्री प्रमोद सराफ और आभार प्रदर्शन श्री तापस राय ने किया ।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

जन स्वास्थ्य सेवा के 10 सफल वर्ष पूर्ण

शिव हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर , शिव शक्ति मेडिकल स्टोर्स  जन स्वास्थ्य सेवा के 10 सफल वर्ष पूर्ण रायगढ़ जूट मिल रोड ,ओवर ब्रिज के...