Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeBlogशहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन

रायगढ़ में मुख्य परीक्षा की तारीख को लेकर धरना प्रदर्शन, समय सारिणी में बदलाव की हैं मांग

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में मुख्य परीक्षा की तारीख को लेकर धरना प्रदर्शन किया और समय सारिणी में बदलाव की मांग की है।

दरअसल शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा 2024-25 की मुख्य परीक्षा 20 मार्च को आयोजित की गई है। NSUI छात्र संगठन का कहना है कि मुख्य परीक्षा की समय सारणी में बीएससी मैथ्स, बायो, बीकॉम, बीए के प्रमुख परीक्षा में कम गैप रखा गया है,साथ ही ( CUET)सीयूईटी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा भी एक ही समय पर आयोजित की जा रही है।जिससे छात्र-छात्रओं को अधिक समस्या हो रही है।

ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI)
रायगढ़ ने शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में सोमवार को बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन करते हुए मांग की है कि मुख्य परीक्षा की समय सारणी को बदल दिया जाए और दूसरी तारीख में परीक्षा आयोजित की जाए ताकि छात्रों को पढ़ने के लिए समय मिल सके और CUET सीयूईटी की परीक्षा देने में कोई समस्या न हो।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical