छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2025: जय व्यापार पैनल की रणनीति तेज
चुनाव को लेकर तेज हुई सरगर्मियां, रायगढ़ में जय व्यापार पैनल की बैठक, बैठक में व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा


रायगढ़। छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के बहुप्रतीक्षित चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। 14 अप्रैल से 4 मई के बीच प्रदेशभर के सभी जिलों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी, जबकि मतगणना और परिणाम 5 मई को घोषित किए जाएंगे। रायगढ़ जिले में 16 अप्रैल को मतदान होगा।
छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव को लेकर व्यापारी संगठनों में हलचल तेज हो गई है। जय व्यापार पैनल अपनी मजबूत स्थिति और व्यापारी हितैषी नीतियों के दम पर चुनावी समर में उतर चुका है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनाव में व्यापारी किस पैनल को समर्थन देते हैं और कौन प्रदेश की सबसे बड़ी व्यावसायिक संस्था की कमान संभालेगा।
चुनाव को लेकर तेज हुई सरगर्मियां
तारीखों के ऐलान के साथ ही चैम्बर के विभिन्न पैनल व्यापारियों को अपने पक्ष में करने की कवायद में जुट गए हैं। इसी कड़ी में 22 फरवरी को जय व्यापार पैनल के पर्यवेक्षक मनोज अग्रवाल रायपुर से रायगढ़ पहुंचे और स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
व्यापारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध ‘जय व्यापार पैनल’
चैम्बर ऑफ कॉमर्स छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी व्यावसायिक संस्था है, जिसका मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। आगामी चुनावों के लिए जय व्यापार पैनल ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
16 अप्रैल को रायगढ़, जशपुर और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में मतदान होगा। चुनावी घोषणा के साथ ही जय व्यापार पैनल ने अपने उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है और विभिन्न जिलों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है।
रायगढ़ में जय व्यापार पैनल की बैठक
शनिवार शाम रायगढ़ के सत्तीगुड़ी चौक स्थित होटल साकेत में जय व्यापार पैनल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारिक मुद्दों, चुनावी रणनीतियों और उम्मीदवारों के समर्थन पर गहन चर्चा हुई।
पर्यवेक्षक मनोज अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा,
“जय व्यापार पैनल छत्तीसगढ़ में व्यापारिक समुदाय की आवाज बना हुआ है। वर्तमान अध्यक्ष अमर परवानी के नेतृत्व में इस कार्यकाल में 11,500 नए सदस्य जोड़े गए हैं, जो इस पैनल की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।”
व्यापारिक समुदाय के हितों की रक्षा का संकल्प
बैठक के दौरान संरक्षक मंडल के संतोष अग्रवाल और रामनिवास मोड़ा ने कहा कि जय व्यापार पैनल व्यापारिक समुदाय के हितों की रक्षा और विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि आगामी चुनावों में अपने पैनल को पूरा समर्थन दें।
बैठक में व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा
बैठक का संचालन पैनल के महामंत्री मनीष उदासी ने किया। जिला इकाई के अध्यक्ष गोपी ठाकुर ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया और चुनावी रणनीति पर सुझाव दिए।
बैठक में शामिल प्रमुख व्यापारियों में आनंद बेरीवाल, सुभाष चिराग, शंकर चावला, सुरेश रोहड़ा, अभिलाष कछवाहा, पारितोष शुक्ला सहित अन्य व्यापारियों ने व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
अन्य प्रमुख उपस्थित व्यापारियों में भरत बलेचा, महेंद्र सिंह राजपाल, मुवसिर हुसैन, मनोहर छाबड़ा, उमेश रतेरिया, सुरेश तलरेजा, जगदीश खसानी, ओम प्रकाश साहू, संदीप नानकानी, अभय अग्रवाल, अतहर हुसैन, नरेंद्र जुनेजा, अमित रतेरिया, पवन बसंतानी और लैलूंगा से मनीष मित्तल व अमित अग्रवाल शामिल थे।




