Tuesday, October 14, 2025
Google search engine
HomeBlogकेलो में धुल रहे कचरा ढोने वाले निगम के रिक्शे

केलो में धुल रहे कचरा ढोने वाले निगम के रिक्शे

केलो में धुल रहे कचरा ढोने वाले निगम के रिक्शे

निगम प्रशासन का दोहरा चेहरा लोगों को देखने को मिल रहा


रायगढ़। 20 सितंबर को श्रमदान से केलो नदी के सफाई अभियान को लेकर निगम कमिश्नर जी-जान से जुटे हुए हैं। इधर निगम की ही स्वच्छता दीदियां ही नदी में कचरा ढोने वाले रिक्शा को धोकर नदी को प्रदूषित करने में तुली हुई हैं। जिससे निगम प्रशासन का दोहरा चेहरा लोगों को देखने को मिल रहा है।

खर्राघाट के लोगों ने बताया कि पास में ही मुक्तिधाम के पास स्थित एसएलआरम सेंटर की स्वच्छता दीदियां हमेशा यहीं पर आकर अपने रिक्शा धोती हैं, मना करने पर उल्टा निगम के कर्मचारी होने का धौंस दिखाती हैं। उनके द्वारा बचे हुए कचरे को भी नदी में ही फेंक दिया जाता है। जिससे खर्राघाट स्थित नदी में पानी कम और कचरा ज्यादा नजर आते हैं।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical