Thursday, April 16, 2026
Google search engine
HomeBlogसमान बरामद,चोर नदारद,सी सी टीवी की हो रही जांच

समान बरामद,चोर नदारद,सी सी टीवी की हो रही जांच

समान बरामद,चोर नदारद,सी सी टीवी की हो रही जांच, फ्रेंड्स कालोनी मामले में अब तक नहीं कोई गिरफ्तारी,

रायगढ़ / कोतरा रोड थाना क्षेत्र फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित सूने मकान में हुई चोरी की वारदात में 48 घंटे के भीतर पुलिस द्वारा चोरी सामग्री की बरामदगी कर वाहवाही तो लूट ली गई।परन्तु अब भी अज्ञात आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस को भले ही चोरी गई अलमारी बरामद हो गई हो, लेकिन अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।

फ्रेंड्स कालोनी में चोरी ने बोला था दावा

गौरतलब हो कि फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित मकान नंबर–19 में रहने वाले आलोक अग्रवाल शनिवार को पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर निजी कार्य से रायपुर गए थे। उन्हें सोमवार को वापस लौटना था। इस दौरान उन्होंने घर की सफाई के लिए काम वाली बाई को बुलाया था।
सोमवार दोपहर जब काम वाली बाई सफाई के लिए पहुंची और बाहर लगा ताला खोलने का प्रयास किया, तो दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला। इसकी सूचना उसने तत्काल आलोक अग्रवाल को दी। इसके बाद आलोक ने अपने एक रिश्तेदार को मौके पर भेजा। जब रिश्तेदार घर के पीछे पहुंचे तो देखा कि खिड़की की ग्रिल टूटी हुई है। खिड़की से अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी गायब थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मॉल बरामद ,आरोपी नदारद

सूचना मिलते ही कोतरा रोड थाना पुलिस ने जांच शुरू की और घर से करीब आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में चोरी गई अलमारी बरामद की। बताया जा रहा है कि चोर अलमारी का लॉक नहीं खोल सके, जिसके चलते अलमारी को वहीं झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अलमारी में करीब ढाई लाख रुपये नकद और लगभग 50 तोला सोना-चांदी के जेवरात रखे हुए थे।घटना को अब 72 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अज्ञात आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मामले को लेकर कोतरा रोड थाना पुलिस के साथ-साथ साइबर सेल भी छानबीन में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ जारी है, बावजूद इसके अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

वर्शन/ फ्रेंड्स कालोनी चोरी मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। सी सी टीवी की जांच पड़ताल की जा रही है।
कुसुम केवर्त्य
विवेचक कोतरा रोड थाना

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical