दिग्गजों और युवाओं की नजर वार्ड नंबर 39-40 पर, ओबीसी और सामान्य होने की उम्मीद में नेता ललायित

बीजेपी से श्यामलाल साहू, सीनू राव, अरुण गुरुजी, अनुपम पाल,जुगनू राठौर, कांग्रेस से पंकज पटेल ,गौतम महापात्रे
रायगढ़।
शहर की राजनीति में वार्ड नंबर 39 भाजपा के लिए 2019 प्रतिकूल रहा है। कद्दावर नेता अपनी पैठ को 3 पंचवर्षीय से बना कर रखे है, राजनीतिक गलियारों से उड़ती खबरो और चर्चा के मुताबिक वार्ड नंबर 40 में उम्मीदवारी की दमखम दिखा सकते है। इन सभी के बीच दोनों वार्डो में भाजपा कांग्रेस के नेताओं की लंबी फेहरिस्त है जो गाहे-बगाहे चुनावी मैदान में उतरने की मंशा से जनता की नब्ज भी टटोल रहे है। इसके अलावा अरुण गुरुजी, अनुपम पाल,जुगनू राठौर, भाजपा से उम्मीदवारी की टकटकी में है।
कांग्रेस से पंकज पटेल, गौतम महापात्रे का नाम भी वार्ड में उभर रहा है।
24 दिसंबर सुबह 9 बजे निकाय चुनाव का मतगणना शुरू हुआ। रायगढ़ नगर निगम पर कांग्रेस ने विजयी हासिल की। भाजपा दूसरे स्थान पर रही। कांग्रेस को 24 और भाजपा को 19 सीटें हासिल हुईं। अन्य के खाते में 5 सीटें गई हैं। इसमें कांग्रेस के तत्कालीन विधायक प्रकाश नायक की सधी हुई राजनीति ने महापौर के लिए प्रतिकूल बना दिए। निर्दलीय पार्षदों के बलबूते एक लिए और अतिरिक्त मत से कांग्रेस पार्टी ने महापौर बनाने में सफल रही है। अब बात करें 2024 निकाय चुनाव की तो रायगढ़ से विधायक मंत्री ओपी चौधरी है। निकाय चुनाव में भारी भरकम जीत दिलाना उनके कंधे में रहेगा। प्रदेश की सत्ता में रहते हुए शहर के चुनाव में विपक्ष के तौर पर कांग्रेस सरकार की नाकामी को भुनाते हुए बंफर जीत के लिए भरकस प्रयास करेंगे यह कहना गलत नही होगा। दूसरी विधानसभा चुनाव में शहर में स्वयं ओपी को कांग्रेस की तुलना में 50 हजार अधिक मत हासिल हुआ है। इसमें कांग्रेस महापौर तथा अन्य कांग्रेस नेताओं की वार्ड शामिल है।चुनावी माहौल में
शहर से जुड़े वार्ड 39-40 भाजपा के लिए प्रतिकूल है। सीनू राव तीन बार 39 से पार्षद निर्वाचित हुए है। जबकि इसी से सटे 40 नंबर वार्ड में निर्दलीय के रूप में श्याम लाल साहू ने 123 मत से कांग्रेस पार्षद पंकज पटेल को पराजय किए है। श्याम लाल पहले कांग्रेस में शामिल हुए अब वे भाजपा में है।इस लिहाज से दोनों वार्ड की सीट भाजपा के लिए सुरक्षित है। चूंकि अड़चन तब बन रही है जब वार्ड परिसिमन से सीट वर्ग तय होगा । इसी परिसिमन के तहत सीनू राव 39 के साथ 40 मे भी सामान्य होने की उम्मीद नेता लगा रहे। ऐसे में सीनू दबे पैर राजनीतिक के जमाने मे लगे है मतदाताओं को साधने में भी जुट चुके है। यह उनके लिए कोई बड़ी बात भी नही होगी क्योंकि वार्ड जुड़ा है दोनों वार्ड की सीमा तथा भगौलिक परिस्थितियों से वे वाकिफ है। इसके इतर 40 के वर्तमान पार्षद श्याम लाल साहू महिला सीट होने पर वे परिवार से उम्मीदवार उतारने की पूरी तैयारी में है। सामान्य ओबीसी होने पर वे स्वयं चुनावी मैदान में रहेंगे। इसी तरह बीजेपी से अरुण गुरुजी, अनुपम पाल,जुगनू राठौर, कांग्रेस से पंकज पटेल ,गौतम महापात्रे व अन्य का नाम भी उभर रहा है।बहरहाल परिसिमन के बाद चुनाव की स्थिति कुछ हद तक स्पष्ट होना है वही पार्टी का भरोसा भी उम्मीदवार के लिए एक तरफ से संजीवनी साबित होगा उसी के हिसाब से राजनीतिक बिसात दोनो प्रमुख दल कांग्रेस भाजपा बिछायेंगे।
सभी वर्ग में मतदाता, सामान्य और ओबीसी सीट होने का बना रहे है समीकरण
वार्डो में सामान्य तथा ओबीसी मतदाताओं की बहुलता है। यही वजह है कि 39 नंबर सामान्य है जबकि 40 ओबीसी महिला पुरूष वर्ग के लिए आरक्षित थी, 2024 निकाय चुनाव में दोनो वार्ड में परिसिमन से बड़ा उलटफेर हो सकता है। 39 सामान्य महिला तथा 40 भी सामान्य वर्ग मुक्त होने के आसार राजनीतिक रणनीति कार बयां कर रहे हैं। इससे क्षेत्र बदल भी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अलावा नेताओं द्वारा की जा सकती हैं।
दोनों वार्ड की ऐसे है भगौलिक स्थिति
40 वार्ड नंबर अनुपूर्णागली बीके पाल मूर्तिकार रामु सेठ के दुकान के बगल से शुरुआत होती है। मानो यह बॉर्डर है। इस वार्ड में अंबडेकर आवास, सोनिया नगर मोहल्ला, एकता गजानंद पुरम,सीएसईबी कालोनी, रुक्मिणी विहार , मोदी पारा, कोतरा रोड सावित्री नगर,प्रमुख क्षेत्र है। इसमें अंबेडकर आवास सोनिया नगर के मतदाताओं की भूमिका जीत में सबसे महत्वपूर्ण रहती है। इसी तरह 39 नंबर कोतरा रोड गली नंबर 1 अनुपूर्णा गली, से जुड़कर हैं। दोनो वार्ड में शिक्षित वर्ग के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है।
सीनू की मंशा दो वार्ड, स्थानीय नेताओं में उथलपुथल
नगर निगम पार्षद शहर के कद्दावर नेता सीनू राव इस बार अपने वार्ड के बजाए 39 तथा 40 वार्ड से चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे है। सीनू राव वर्तमान में 39 के पार्षद है। यहां से वे तीन बार चुनाव जीतकर नगर निगम में प्रतिनिधित्व जनता का कर रहे है। वार्ड 39-40 से चुनाव लड़ने की मंशा वार्ड में चर्चित है। इससे स्थानीय नेताओं में उथलपुथल मचाकर रख दिया है। दरअसल यह परिस्थिति केवल परिसिमन सीट के अनुसार रणनीति के मुताबिक होगा। इधर स्थानीय नेता वरिष्ठता के आधार पर तथा वार्ड से जुड़े होने का दवा कर अभी से नेताओं के समक्ष मजबूती से खड़े हो रहे है।
40 नंबर वार्ड के मतदाताओं तथा 2019 चुनाव पर एक
3200 सौ मतदाता
5670 आबादी
603 श्याम लाल साहू ( निर्दलीय )
480 पंकज पटेल ( कांग्रेस )
123 मत श्याम लाल साहू विजयी




